Begin typing your search above and press return to search.

Lizards Se Jude Shagun-Apshagun: छिपकली का इस अंग पर गिरना है अशुभ, हो जाइए सावधान,जानिए इससे जुड़े शुभ-अशुभ संकेत

Lizards Se Jude Shagun-Apshagun: धर्मानुसार कुछ जीवों को घर के अंदर दिखना शुभ संकेत होता है और कुछ जीवों का दिखना अशुभ संकेत है। ऐसे ही माना जाता है कि घर के अंदर छिपकली का दिखना धन लाभ का संकेत है।

Lizards Se Jude Shagun-Apshagun: छिपकली का इस अंग पर गिरना है अशुभ, हो जाइए सावधान,जानिए इससे जुड़े शुभ-अशुभ संकेत
X
By Shanti Suman

Lizards Se Jude shagun-upshagun

छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन

छिपकली से जुड़ी कई शुभ-अशुभ और शगुन-अपशुगुन वाली बातें बताई गई है। ये छिपकली हमे कई ऐसे संकेत देती है जिससे हम आने वाले अच्छे या बुरे समय का अंदाजा लगा सकते हैं। छिपकली दिखना सामान्य बात है। वहीं घर में छिपकली दिखने के क्या संकेत होते हैं। इसकी जानकारी ज्योतिष शास्त्र और शकुन शास्त्र में दी गई है।जानते हैं कि घर में काली छिपकली दिखाई देने के क्या संकेत होते है। यह शुभ माना गया है या अशुभ।छिपकली हम सभी के घरों में सामान्य तौर पर देखी जा सकती है। हम लोग घरों में छिपकलियों को देखकर इग्नोर कर देते हैं, और कुछ लोग इनको डर के मारे घर से बाहर भगा देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ जीवों का घर के अंदर दिखना शुभ संकेत होता है और कुछ जीवों का दिखना अशुभ संकेत माना जाता है। ऐसे ही माना जाता है कि घर के अंदर छिपकली का दिखना धन लाभ का संकेत है।

छिपकली से जुड़ी मान्यताएं

  • छिपकली यदि आपस में लड़ाई करते हुए दिख जाए तो ये अशुभ संकेत होता है। इसका मतलब है कि घर में परिवार के मध्य लड़ाई होने वाली है। वहीं ये झगड़ा किसी दोस्त से भी हो सकता है। जीवनसाथी से लड़ने की संभावना भी इस से बढ़ जाती है।घर में आर्थिक समृद्धि आ सकती है। धन लाभ भी हो सकता है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने की भी मान्यता है। वहीं अगर छिपकली शुक्रवार के दिन पूजा स्थल पर दिखाई देती है, तो यह बहुत शुभ माना जाता है। घर में छिपकली दिखाई देने के यह भी होते हैं संकेत
  • यदि आप खाना खा रहे हो और आपको अचानक से छिपकली की आवाज सुनाई दे तो ये अच्छा संकेत होता है। इसका मतलब है कि आपको जल्द कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। आपके साथ कुछ अच्छी घटना घटित होने वाली है।
  • यदि छिपकली आपस में लड़ रही है और अचानक से आपके माथे पर गिर जाए तो ये शुभ संकेत होता है। इसका मतलब है कि आपको अचानक बहुत बड़ा धन लाभ होने वाला है। पैसों की आवक बढ़ने वाली है। धन से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान होने वाला है।
  • यदि छिपकली बालों पर गिर जाए तो ये शुभ नहीं माना जाता है। यह एक अनिष्ट घटना होती है। इसका अर्थ है कि भविष्य में आपके साथ कुछ बुरा होने वाला है। इसलिए इस स्थित में सावधान रहें।
  • यदि छिपकली गर्दन पर गिरे तो शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके मान सम्मान में वृद्धि होने वाली है। वहीं गाल पर छिपकली के गिरने का अर्थ होता है कि आपकी किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। यह मुलाकात आपके लिए फायदे का सौदा भी होगी। इसलिए आप इसे एक अच्छा संकेत मानकर ही चलें।
  • यदि छिपकली आपके दाएं गाल पर गिर जाए तो इसे भी एक शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने वाली है। आपका जीवन आरामदायक बीतने वाला है। इतना ही नहीं इसका एक संकेत ये भी होता है कि आपके जीवन से धन से जुड़ी सभी समस्याओं का अंत होगा।
  • छिपकली यदि आपकी पीठ पर गिर जाए तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। इसका मतलब है कि आपका कोई मित्र या करीबी आपकी पीठ पीछे वार कर सकता है। मतलब आपको धोखा दे सकता है।
  • यदि सपने में आप दो छिपकलियों को लड़ते हुए देखते हैं। तो यह आपके घर के आपसी मतभेदों को दिखाता है। इतना ही नहीं यदि सपने में आप छिपकली को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं और यदि यह आप से डर कर दूर भागती नजर आती है तो यह आपके लिए एक शुभ संकेत है। ऐसा सपना दिखाई देने पर माना जाता है कि जल्द ही आपको कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होने वाली है।

Next Story