Begin typing your search above and press return to search.

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या खाना चाहिए, जिससे शरीर में बनी रहे एनर्जी; शामिल करें ये सीक्रेट डिशेज..देखें लिस्ट

करवा चौथ पर महिलाएं व्रत रखती हैं और पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। वहीं, इस खास दिन पर सरगी भी खाई जाती है। ऐसे में आप यहां इसकी पूरी लिस्ट देख सकते हैं।

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या खाना चाहिए, जिससे शरीर में बनी रहे एनर्जी; शामिल करें ये सीक्रेट डिशेज..देखें लिस्ट
X

Karwa Chauth Sargi 2025

By Ashish Kumar Goswami

Karwa Chauth 2025: भारतीय परंपरा में हिन्दू महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला ख़ास पर्व करवा चौथ जल्द ही आने वाला है और इसे लेकर महिलाये काफी उत्सुक भी है। महिलायें ये व्रत अपने पति की लंबी आयु और वैवाहिक सुख की कामना के लिए करती है। इस व्रत की शुरुआत सरगी खाने से होती है। इसे एक ख़ास तरह से खाया जाता है, जिसमें की तरह की चीजें शामिल होती है।

सरगी क्या होती है?

करवा चौथ के दिन महिलाएं सूरज निकलने से पहले उठती हैं और अपनी सास द्वारा दी गई सरगी खाती हैं। सरगी एक खास थाली होती है जिसमें फल, मिठाई, ड्राय फ्रूट्स, दूध, नारियल पानी, सेवईं, साबूदाना और पनीर परांठा जैसे पौष्टिक चीजें होती हैं। ये खाने से पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है और व्रत रखना आसान हो जाता है।

सोलह श्रृंगार से सजती हैं महिलाएं

सरगी सिर्फ खाने की थाली नहीं बल्कि इसमें सास का प्यार और आशीर्वाद भी शामिल होता है। इसमें सिंदूर, चूड़ियां, साड़ी और सुहाग की चीजें भी दी जाती हैं, जो बहू को शुभकामनाओं के साथ मिलती हैं। इस दिन महिलाएं पारंपरिक कपड़े पहनती हैं, हाथों में मेहंदी लगाती हैं, चूड़ियां पहनती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं। माथे पर बिंदी और सिंदूर लगाकर वे पूजा के लिए तैयार होती हैं।

चांद देखकर खोलती हैं व्रत

पूरे दिन बिना पानी और खाना खाए महिलाएं व्रत रखती हैं। रात को चांद के दर्शन के बाद उसकी पूजा करती हैं और फिर व्रत खोलती हैं। यह दिन पति-पत्नी के रिश्ते को और मजबूत करने का प्रतीक माना जाता है।

Next Story