Begin typing your search above and press return to search.

Kartik Maah 2023 ki Shuruaat:कार्तिक मास कब से शुरू हो रहा, जानिए महिमा तुलसी पूजन और इस माह के त्योहार के बारे में..

Kartik Maah 2023 ki Shuruaat: इस दिन से शुरू हो रहा है कार्तिक मास, जानिए महिमा तुलसी पूजन और त्याहार के बारे में

Kartik Maah 2023 ki Shuruaat:कार्तिक मास कब से शुरू हो रहा, जानिए महिमा  तुलसी पूजन और इस माह के त्योहार के बारे में..
X
By Shanti Suman

Kartik Maah 2023 ki Shuruaat: भगवान विष्‍णु का प्रिय कार्तिक मास का इस बार 30 अक्‍टूबर से लग रहा है। आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि के बाद से कार्तिक मास का आरंभ माना जाता है। इस बार शरद पूर्णिमा को है और उसके अगले दिन से यानी कि 30 अक्‍टूबर से कार्तिक मास प्रारंभ हो जाएगा। कार्तिक मास को भगवान विष्‍णु की पूजा और तुलसी की पूजा के लिए सबसे खास माना जाता है। कार्तिक मास का समापन कार्तिक पूर्णिमा के साथ होगा। कार्तिक का मास का क्‍या है महत्‍व और सेहत व समृद्धि के लिए कौन-कौन से उपाय करना होगा लाभदायी।

पौराणिक मान्‍यताओं के चातुर्मास का सबसे प्रमुख मास होता है कार्तिक मास। कार्तिक मास की ही देवोत्‍थान एकादशी पर भगवान विष्‍णु चार महीने की निद्रा के बाद जागृत होते हैं। इस महीने में भगवान विष्‍णु के साथ तुलसी पूजन का विशेष महत्‍व माना गया है। इसी महीने में तुलसी और शालिग्राम का विवाह आयोजित होता है। कार्तिक मास में गंगा स्‍नान, दीप दान, यज्ञ और अनुष्‍ठान परम फल देने वाले माने गए हैं। इनको करने से आपके कष्‍ट दूर होने के साथ पुण्‍य की प्राप्ति होती है और ग्रह दशा भी सुधरती है। कार्तिक मास में ही धनतेरस, दीवाली, छठ और कार्तिक पूर्णिमा जैसे महत्‍वपूर्ण व्रत त्‍योहार पड़ते हैं।

कार्तिक में तुलसी में पूजन

कार्तिक मास भगवान विष्‍णु की पूजा के लिए सबसे खास माना गया है। इसलिए इस महीने में विष्‍णुप्रिया तुलसी की पूजा करना भी बहुत अच्‍छा माना जाता है। इस पूरे महीने में तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक जलाने की परंपरा है। ऐसा करने से आपको धन लाभ होता है और आपके घर में मां लक्ष्‍मी का वास होता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन शालिग्राम और तुलसी का विवाह करवाया जाता है।

कार्तिक मास में क्‍या खाएं और क्‍या नहीं

पौराणिक मान्‍यताओं के अनुसार इस महीने में श्रीहरि मत्‍स्‍य अवतार में रहते हैं, इसलिए इस महीने में भूलकर भी मछली या फिर अन्‍य प्रकार की तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

कार्तिक में बैंगन खाना अशुभ माना गया है। साथ ही इस माह द्विदलन अर्थात जो अनाज दो भागों में बंटे हों उनका सेवन नहीं करना चाहिए। उड़द, चना, मसूर, मूंग, मटर ऐसे ही अनाज माने गए हैं।

कार्तिक मास में जीरे के उपयोग भी नहीं करना चाहिए। यूं तो जीरा स्‍वास्‍थ्‍य के लिए फायदेमंद बताया गया है, लेकिन कार्तिक के महीने में इसे खाने से नुकसान होता है।

कार्तिक के महीने में दही का सेवन न करें तो आपकी सेहत और आर्थिक दृष्टि दोनों में लाभ होगा। कार्तिक में दही खाना संतान के लिए अशुभ माना जाता है।कार्तिक के महीने में करेला भी नहीं खाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि करेला वात रोग बढ़ाने वाली सब्‍जी है और इस महीने में करेले में कीड़े भी पड़ जाते हैं, इसलिए करेला खाना स्‍वास्‍थ्‍य के लिए हानिकारक माना गया है।

कार्तिक के महीने में मूली खाना शास्‍त्रों में बहुत ही फायदेमंद माना गया है। इस मौसम में कफदोष और पित्तदोष संबंधित बीमारियां होने की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं इसलिए इस माह में मूली खाना लाभकारी है।

कार्तिक मास में जरूर करें ये शुभ कार्य

कार्तिक के महीने में परमपावनी गंगा नदी में डुबकी लगाना बहुत ही अच्‍छा माना गया है। अगर आप गंगा में स्‍नान नहीं कर सकते तो घर पर नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्‍नान कर सकते हैं।

कार्तिक के महीने में पूरे 30 दिन तुलसी के नीचे घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। अगर आप लगातार इतने दिन दीपक जलाने में असमर्थ हैं तो देवोत्‍थान एकादशी से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक कम से कम 5 दिन दीपक जरूर जलाएं। तुलसी के पूजा करने पर मां लक्ष्‍मी के साथ-साथ कुबेरजी की कृपा भी प्राप्‍त होती है।

कार्तिक के महीने में भगवान विष्‍णु का स्‍मरण करते हुए शाम के वक्‍त पूजा के स्‍थान में तिल के तेल का दीपक जलाकर रखें। पौराणिक मान्‍यताओं के अनुसार भगवान विष्‍णु ने स्‍वयं कुबेरजी से कहा के कार्तिक मास में जो मेरी उपासना करे उसे कभी धन की कमी मत होने देना।

कार्तिक के महीने में पलंग पर सोने की बजाए भूमि पर सोना अधिक श्रेष्ठ माना जाता है। इसके साथ साथ कार्तिक के महीने में जरूरतमंदों को यथासंभव अन्न और वस्‍त्र का दान करें। रोजाना उगते सूर्य को जल दें।

कार्तिक मास का त्योहार

01 बुधवार, November, 2023 - करवा चौथ, वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी

05 रविवार, November 2023 - अहोई अष्टमी, राधा कुण्ड स्नान

09 बृहस्पतिवार, November 2023 - गोवत्स द्वादशी, रमा एकादशी

10 शुक्रवार, November 2023 - धनतेरस, प्रदोष व्रत

11 शनिवार, November 2023 - काली चौदस

12 रविवार, November 2023 - लक्ष्मी पूजा, नरक चतुर्दशी, दीवाली

13 सोमवार, November 2023 - दर्श अमावस्या, अन्वाधान, कार्तिक अमावस्या

14 मंगलवार, November 2023 - गोवर्धन पूजा, द्यूत क्रीडा, भैया दूज, इष्टि, चन्द्र दर्शन

17 शुक्रवार, November 2023 - वृश्चिक संक्रान्ति

18 शनिवार, November 2023 - लाभ पञ्चमी

19 रविवार, November 2023 - भानु सप्तमी, छठ पूजा

20 सोमवार, November 2023 - गोपाष्टमी

21 मंगलवार, November 2023 - अक्षय नवमी

22 बुधवार, November 2023 - कंस वध

23 बृहस्पतिवार, November 2023 - भीष्म पञ्चक प्रारम्भ, देवुत्थान एकादशी

24 शुक्रवार, November 2023 - तुलसी विवाह, प्रदोष व्रत

25 शनिवार, November 2023 - वैकुण्ठ चतुर्दशी, विश्वेश्वर व्रत

26 रविवार, November 2023 - मणिकर्णिका स्नान, देव दीवाली

27 सोमवार, November 2023 - कार्तिक पूर्णिमा, अन्वाधान

Next Story