Begin typing your search above and press return to search.

Kanwar Yatra 2025: क्या महिलाएं उठा सकती हैं कांवड़? जानें नियम, सावधानियां और धार्मिक मान्यता

Kanwar Yatra 2025: सावन का महीना आते ही भोलेनाथ के भक्त कांवड़ यात्रा की तैयारी में जुट जाते हैं। इस बार सावन माह में 11 जुलाई 2025 से कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra 2025) का शुभारंभ होगा।

Kanwar Yatra 2025: क्या महिलाएं उठा सकती हैं कांवड़? जानें नियम, सावधानियां और धार्मिक मान्यता
X
By Ragib Asim

Kanwar Yatra 2025: सावन का महीना आते ही भोलेनाथ के भक्त कांवड़ यात्रा की तैयारी में जुट जाते हैं। इस बार सावन माह में 11 जुलाई 2025 से कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra 2025) का शुभारंभ होगा। लाखों श्रद्धालु पवित्र नदियों से गंगाजल भरकर शिव मंदिरों में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

पहले के समय में यह यात्रा सिर्फ साधु-संतों तक सीमित थी, लेकिन अब हर समाज, हर वर्ग और हर उम्र के लोग कांवड़ यात्रा में शामिल होते हैं। शास्त्रों में महिलाओं के कांवड़ यात्रा पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं बताया गया है, लेकिन सुरक्षा और सामाजिक वजहों से महिलाएं अब भी कम संख्या में कांवड़ उठाती हैं।

महिलाओं पर कोई धार्मिक रोक नहीं

कांवड़ यात्रा को लेकर कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या महिलाएं कांवड़ उठा सकती हैं? धर्म ग्रंथों और पुराणों में महिलाओं के कांवड़ उठाने पर कोई रोक नहीं है। पहले महिलाएं यात्रा में इसलिए कम दिखती थीं क्योंकि लंबे सफर में सुरक्षा को लेकर चुनौतियां रहती थीं। लेकिन अब कई जगहों पर महिलाएं ग्रुप बनाकर भी कांवड़ यात्रा कर रही हैं।

सावधानी और नियमों का पालन जरूरी

कांवड़ यात्रा को शुद्धता और आस्था से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए महिलाओं को भी वही नियम मानने होते हैं जो पुरुष श्रद्धालुओं के लिए होते हैं। यात्रा के दौरान कांवड़ को जमीन पर नहीं रखना चाहिए। पूरी यात्रा पवित्रता के साथ ही पूरी की जाती है।

महिलाओं को यात्रा के समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जैसे यदि कोई महिला मासिक धर्म में है तो उसे कांवड़ यात्रा नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा अगर कोई गंभीर बीमारी है या शारीरिक कमजोरी महसूस हो रही है तो भी यात्रा को टालना ही बेहतर रहेगा।

ग्रुप में यात्रा करना फायदेमंद

आजकल महिलाएं समूह बनाकर कांवड़ यात्रा कर रही हैं जिससे सुरक्षा की चिंता कम होती है। रास्ते में जरूरत पड़ने पर साथी एक-दूसरे की मदद कर सकते हैं। यात्रा पर निकलने से पहले परिवार वालों को भी जानकारी देकर निकलें और मोबाइल फोन साथ रखें ताकि संपर्क बना रहे।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story