Begin typing your search above and press return to search.

Jyotish Upay Weekly: खुल जायेगी बंद किस्मत,अगर सप्ताह के हर दिन हर करते हैं ये काम

Jyotish Upay Weekly: जीवन में हर तरफ से परेशानी है, सफलता हाथ नहीं लग रही तो सप्ताह के 7 दिन कुछ उपाय करेंगे तो अच्छा रहेगा

Jyotish Upay Weekly: खुल जायेगी बंद किस्मत,अगर सप्ताह के हर दिन हर करते हैं ये काम
X
By Shanti Suman

Jyotish Upay Weekly: आज के समय में एक व्यक्ति की चाह होती है कि उसके घर में पैसों की कमी न रहे, घर में हमेशा सुख शांति बनी रहे. इसके लिए वो लाखों जतन करता है लेकिन कई बार अथक प्रयास के बाद भी वह व्यक्ति अपने इस लक्ष्य को पाने में चूक जाता है। हालांकि कुछ अचूक उपायों को करके हम सप्ताह के सातों दिन को और बेहतर बना सकते हैं। सप्ताह के 7 दिन व्यक्ति कुछ आसान उपायों को करके घर में सुख समृद्धि की प्राप्ति कर सकता है, उन 7 उपाय को जानें.यदि आप सप्ताह में कुछ खास कार्य करने जा रहे हैं तो इन उपायों के साथ अपने दिन की शुरूआत करें। इन उपायों के प्रभावों से आपके कार्य की सफलता के योग और मजबूत होंगे।

सप्ताह के सात दिन उपाय

  • सोमवार- आज के दिन सफलता प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। अगर यह संभव न हो तो कार्य के लिए घर से निकलने के पहले दूध या पानी पी लें। साथ ही ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: सोमाय नम: मंत्र बोल कर प्रस्थान करें। सफेद रूमाल साथ रखें। सफेद फूल शिव जी को चढ़ाएं। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन धन या करियर से जुड़े काम करने से सफलता हाथ लगती है। ज्योतिष के अनुसार सफेद रंग सौभाग्य लेकर आता है। सोमवार के दिन लाल रंग के कपड़े धारण करने से बचना चाहिए।
  • मंगलवार- आज हनुमान मंदिर जाएं। साथ ही हनुमानजी को बना हुआ पान और लाल फूल चढ़ाएं। घर से निकलने से पहले शहद का सेवन करें और ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम: मंत्र बोल कर प्रस्थान करें। लाल वस्त्र पहनें या लाल कपड़ा साथ रखें। लाल फूल हनुमानजी के मंदिर में रखें।मंगलवार के दिन घर से निकलने से पहले किसी भी रूप में धनिए का सेवन करना चाहिए।आप जो भी काम करने जाते हैं वह अवश्य ही सफल होता है।
  • बुधवार- गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें। गणपतिजी को गुड़-धनिया का भोग लगाएं। घर से सौंफ खा कर निकलें। ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: मंत्र का जप करें। हरे रंग के वस्त्र पहनें या हरा रूमाल साथ रखें। तुलसी के नीचे गिरे पत्तों को उठाकर धोकर उनका सेवन करें।इस दिन भगवान गणेश को सिंदूर जरूर चढ़ाएं। इस उपाय से आपके सभी दुख-दर्दों को निवारण होता है।
  • गुरुवार- भगवान विष्णु के मंदिर जाएं। श्रीहरि को पीले फूल अर्पित करें। साथ ही ॐ ग्रां ग्रीं ग्रों स: गुरुवे नम:मंत्र का जप करें। पीले रंग की कोई मिठाई खाकर घर से निकलें। पीले वस्त्र पहनें या पीला रूमाल साथ रखें। पीले फूल किसी भी मंदिर-दरगाह में चढ़ाएं।किसी भी सफल यात्रा के लिए गुरुवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है। गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। इससे आपको शुभ फल प्राप्त होते हैं।
  • शुक्रवार- सफलता के लिए लक्ष्मीजी को लाल फूल अर्पित करें। ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: मंत्र का जप करें। घर से निकलने से पहले दही का सेवन करें। सफेद रंग की ड्रेस पहनें या सफेद रूमाल साथ रखें। सफेद फूल देवी मंदिर में चढ़ाएं।धन संबंधी कार्यों को करने के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा माना जाता है। इस दिन मंदिर जाकर मां लक्ष्मी का पूजन करें, और मां को कमल या गुलाबी रंग का फूल अर्पित करें। घर से निकलने से पहले शुक्रवार के दिन दही जरूर खाएं। इससे आपका दिन अच्छा जाता है।
  • शनिवार- हनुमान मंदिर जाएं। हनुमानजी को बना हुआ पान और लाल फूल चढ़ाएं। ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: मंत्र जप कर घर से निकलें। तिल का सेवन करें। नीले वस्त्र पहनें या नीला रूमाल साथ रखकर प्रस्थान करें। नीले या जामुनी फूल शनि मंदिर में चढ़ाएं।शनिवार के दिन शनि देव को काले बैगन का भोग लगाएं। इससे आपको सभी समस्याओं से निजात मिलेगी। इस दिन घर से निकलने से पहले घी का सेवन करें।
  • रविवार- आज सूर्य देव को जल चढ़ाएं फिर लाल फूल चढ़ाएं। आज ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौ स: सूर्याय नम: मंत्र जप करें। गुड़ का सेवन करें। लाल रंग की ड्रेस पहनें या लाल रूमाल रखें। लाल या गुलाबी फूल सूर्यदेव को अर्पित करें। अगर रविवार के दिन किसी जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं, तो पहले पान खा लेना चाहिए। साथ ही इस दिन सफेद रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए।
Next Story