Begin typing your search above and press return to search.

Jyeshtha Purnima 2024 Daan : ज्येष्ठ पूर्णिमा 22 को, राशि अनुसार करे दान... आइए जानें मुहूर्त, पूजा विधि और विशेष मंत्र

ज्येष्‍ठ माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को ज्येष्‍ठ पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस त्योहार को बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत करने का विधान है।

Jyeshtha Purnima 2024 Daan : ज्येष्ठ पूर्णिमा 22 को,  राशि अनुसार करे दान... आइए जानें मुहूर्त, पूजा विधि और विशेष मंत्र
X
By Meenu

Jyeshtha Purnima 2024 Daan: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा तिथि पर भगवान विष्णु के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से साधक को धन की संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

पूर्णिमा के पर्व का विशेष महत्व है। ज्येष्‍ठ माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को ज्येष्‍ठ पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस त्योहार को बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत करने का विधान है।

मान्यता है कि प्रभु की आराधना करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। पूजा के बाद कुछ चीजों का दान जरूर करना चाहिए।


ज्येष्ठ पूर्णिमा 2024 डेट और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 21 जून, 2024 को सुबह 06 बजकर 01 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 22 जून, 2024 को सुबह 05 बजकर 07 मिनट पर होगा। ऐसे में ज्येष्ठ पूर्णिमा 22 जून, शनिवार के दिन मनाई जाएगी, लेकिन इसका व्रत 21 जून को किया जाएगा।


करें इन मंत्रों का जाप




  • धनाय नमो नम:
  • ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:
  • ॐ लक्ष्मी नम:
  • ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:
  • लक्ष्मी नारायण नम:
  • ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:
  • ॐ धनाय नम:

लक्ष्मी बीज मंत्र - ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः॥

महालक्ष्मी मंत्र - ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद, ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥

लक्ष्मी गायत्री मंत्र - ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि, तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥


इस तरह करें जाप

मां लक्ष्मी जी के मंत्रों इन का जाप कुश आसन पर बैठकर, स्फटिक की माला पर करना बेहतर माना गया है। वहीं आप मां लक्ष्मी के बीज मंत्र का जाप कमल गट्टे की माला से कर सकते हैं। इस मंत्र का रोजाना एक माला यानी 108 बार जाप करना शुभ फल देता है। इससे आर्थिक तंगी दूर होती है, साथ ही धन की बरकत होती है। यदि आप इन मंत्रों का रोजाना जाप करते हैं, तो इससे आपको कर्ज जैसी समस्या से भी मुक्ति मिल सकती है।


राशि अनुसार दान




  • मेष राशि के जातक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर लाल रंग के कपड़े, मसूर दाल, मूंगफली आदि चीजों का दान करें।
  • वृषभ राशि के जातक ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन मिश्री, चीनी और मखान का दान करें।
  • मिथुन राशि के जातक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गौ माता के चारा हेतु गौशाला में अर्थ यानी धन का दान करें।
  • कर्क राशि के जातक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर दूध, दही, चावल चीनी आदि चीजों का दान करें।
  • सिंह राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति हेतु गेहूं और गुड़ का दान करें।
  • कन्या राशि के जातक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर मौसमी फल और सब्जी का दान कर सकते हैं।
  • तुला राशि के जातक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर सफेद वस्त्र का दान करें। आप चाहे तो जरूरतमंद लोगों को चावल का दान करें।
  • वृश्चिक राशि के श्री हरी की कृपा प्राप्त करने के लिए राहगीरों के मध्य शरबत का वितरण करें।
  • धनु राशि के जातक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर केसर मिश्रित दूध गरीब लोगों में वितरण करें।
  • मकर राशि के जातक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर छाता, चमड़े के चप्पल और जूते का दान करें।
  • कुंभ राशि के जातक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर उड़द की दाल, काले तिल, काले रंग के वस्त्र का दान करें।
  • मीन राशि के जातक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर पीली वस्तुएं, किताब और शहद आदि चीजों का दान करें। इससे जीवन में लाभ देखने को मिल सकता है।
Next Story