Begin typing your search above and press return to search.

Jaya Kishori Koun h: कौन है जया किशोरी जानिए सबकुछ, आखिर क्यों जोड़ा जा रहा बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री के साथ नाम..

Jaya Kishori Koun h:जया किशोरी जिनकी चर्चा के साथ उनकी खूबसूरती के भी सभी कायल है। उनकी खूबसूरती सादगी के आग बॉलीवुड के सभी एक्ट्रेस फेल है। जानते है जया किशोरी का नाम तरक्की, नेटवर्थ और उनके परिवार के बारे में

Jaya Kishori Koun h: कौन है जया किशोरी जानिए सबकुछ, आखिर क्यों जोड़ा जा रहा बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री के साथ नाम..
X
By NPG News

Jaya Kishori Koun h: फेमस कथावाचक और धार्मिक गुरू जया किशोरी के मुख से निकली वाणी सुनने के लिए हर कोई बेताब रहता है। जितना मधुर वो बोलती है, उतना ही मधुर सोशल मीडिया और और अपने फैंस के बीच मीरा के नाम से प्रसिद्ध हैं। वो भगवान कृष्ण की भक्ति में सराबोर रहती हैं। इस वजह से उनकी तुलना मीराबाई से की जाती है। जब से बागेश्वर धाम चर्चा में हुआ, तब से जया किशोरी की धीरेंद्र शास्त्री के साथ शादी की अफवाहों की खूब चर्चा हो रही हैं। लेकिन जया किशोरी और पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने इसे अफवाह करार दिया और इस तरह की अपवाहों को हवा नहीं देने को कहा था

तो जानते है आखिर कौन है जया किशोरी जिनकी चर्चा के साथ उनकी खूबसूरती के भी सभी कायल है। उनकी खूबसूरती सादगी के आग बॉलीवुड के सभी एक्ट्रेस फेल है। जानते है जया किशोरी का नाम तरक्की, नेटवर्थ और उनके परिवार के बारे में

जया किशोरी एक कथावाचक हैं। उनके करोड़ों फैंस हैं, जो उनकी बोलने और कथा के दीवाने हैं। इतना ही नहीं उनकी खूबसूरती के भी खूब चर्चे हैं। जया किशोरी का असली नाम जया शर्मा है और वो आधुनिक युग की मीरा के नाम से प्रसिद्ध हैं। वह बहुत अध्यात्मिक हैं और भगवान कृष्ण की भक्ति में सराबोर रहती हैं।

जया शर्मा से कैसे बनी जया किशोरी

पंडित गोविंदराम मिश्र जया किशोरी के प्रारंभिक गुरू थें। वो हमेशा भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन रहती हैं। उनकी इसी श्रद्धा को देखते हुए उनके गुरु पंडित गोविंद राम मिश्र ने उन्हें किशोरी जी की उपाधि दी। इसके बाद से ही वह जया किशोरी के नाम से प्रसिद्ध हैं। जया किशोरी का जन्म गौर ब्राह्मण परिवार में हुआ हैं और उनका परिवार राजस्थान का रहने वाला है, लेकिन बाद में उनका परिवार कोलकाता में शिफ्ट हो गया था। जया किशोरी का जन्म 13 जुलाई 1995 को कोलकाता में हुआ था और वह कोलकाता में पली-बढ़ी है।

जया किशोरी ने अभी शादी नही की है। और उनके परिवार में उनके पिता शिव शंकर, माता सोनिया और छोटी बहन चेतना शर्मा हैं।

जया किशोरी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई महादेवी बिड़ला वर्ल्ड एकेडमी से की इसके बाद उन्होंने श्री शिक्षायतन कॉलेज से आगे की पढ़ाई पूरी की। जया किशोरी ने एक ओपन यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ कॉमर्स (B. Com) किया है।

महज 7 साल की उम्र से भक्ति की ओर हुई अग्रसर

जया किशोरी को बचपन से ही भजन गाने और कथा सुनाने का शौक था। बताया जाता है कि जब वह महज 7 साल की थी, तब उन्होंने कोलकाता में बसंत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान आयोजित सत्संग में गाना गाया था। इतना ही नहीं, जब वह 10 साल की हुईं, तब उन्होंने अकेले 'सुंदर कांड' का पाठ किया था। जया किशोरी भगवान कृष्ण की परम भक्त हैं और वह भगवान कृष्ण को ही अपना पहला प्यार मानती हैं। उन्होंने संस्कृत में दारिद्रय दहन, रामाष्टकम, मधुराष्टकम, श्रीरुद्राष्टकम, शिवपंचाक्षर स्तोत्रम जैसे कई श्लोक गाए हैं. भगवान कृष्ण के प्रति उनका प्रेम देखकर उनके गुरु पंडित गोविंद राम मिश्रा ने उनको किशोरी की उपाधि दी थी.

जया किशोरी की शादी

जया किशोरी पहले कई बार कह चुकी हैं कि वो शादी करेंगी, लेकिन इसके लिए उनकी एक शर्ती है. उन्होंने बताया था कि वह उसी से शादी करेंगी, जो कोलकत्ता में रहता हो। उनका कहना है कि अगर अगर कहीं और उनकी शादी होती है तो उनके माता-पिता भी उसी जगह शिफ्ट होंगे। इसके पीछे उन्होंने कारण बताया था कि वे अपने घर बेहद जुड़ाव रखती हैं।.

जया किशोरी की शादी को लेकर अकसर सोशल मीडिया पर चर्चाएं चलती रहती है। अब तक उन्होंने शादी नहीं की है।लेकिन जया किशोरी ने कहा है कि वह साधु या सन्यासिनी नहीं हैं। वह एक आम महिला हैं, जो वक्त आने पर शादी करेंगी। पिछले दिनों जया किशोरी का नाम बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से जोड़ा गया था। लेकिन बागेश्वर बाबा ने इन बातों का खंडन किया था। उन्होंने कहा था कि यह सब मिथ्या है और उनके मन में ऐसा कोई भाव नहीं है।

जया किशोरी की कमाई

एक मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में भी जया किशोरी भजनगायिका भी हैं। सिर्फ भारत ही नहीं विदेशों में भी उनके सैकड़ों अनुयायी हैं। जया किशोरी के ऑफिस में काम करने वाले एक कर्मचारी की मानें तो एक कथा करने के लिए वे 9 लाख 50 हजार रुपये फीस के तौर पर ले लेती हैं।

जिसका बड़ा हिस्सा नारायण सेवा संस्थान को दान में जाता है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि बिजी शेड्यूल की वजह से वह खुद दिव्यांगों की सेवा नहीं कर पाती हैं, इसलिए दान और अन्य तरीकों से उनकी मदद करती हैं। कथावाचन के अलावा जया किशोरी की कमाई यूट्यूब वीडियोज और एल्बम्स से भी होती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी नेटवर्थ 1.5 से 2 करोड़ रुपये है।

Next Story