Begin typing your search above and press return to search.

Happy Navratri 2024 Wishes: शारदीय नवरात्रि पर अपनों को भेजें शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Navratri 2024 Wishes: शारदीय नवरात्र को सभी त्योहारों में सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। इस वर्ष यह पावन पर्व 3 अक्टूबर से शुरू हो गया है और 12 अक्टूबर तक चलेगा। नवरात्रि के इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना करते हैं।

Happy Navratri 2024 Wishes: शारदीय नवरात्रि पर अपनों को भेजें शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
X
By Ragib Asim

Happy Navratri 2024 Wishes: शारदीय नवरात्र को सभी त्योहारों में सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। इस वर्ष यह पावन पर्व 3 अक्टूबर से शुरू हो गया है और 12 अक्टूबर तक चलेगा। नवरात्रि के इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना करते हैं। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है और इसी दिन शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना होती है। इस मौके पर आप अपने प्रियजनों को दिल से शुभकामनाएं भेज सकते हैं। आइए, कुछ खास शुभकामना संदेश देखें जिन्हें आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा कर सकते हैं।

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश:

शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर

हर घर में विराजी अंबे मां, हम सबकी जगदंबे मां!

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

सर्व मंगल मांगल्ये, शिवे सर्वार्थ साधिके

शरण्ये त्र्यम्बके गौरी, नारायणी नमोस्तुते।

शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

लक्ष्मी का हाथ हो, सरस्वती का साथ हो, गणेश का निवास हो।

मां दुर्गा के आशीर्वाद से आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो।

नवरात्रि की शुभकामनाएं।

देवी मां के कदम आपके घर आएं,

आप खुशी से नहाएं, परेशानियां आपसे आंखें चुराएं।

जय माता दी!

दिव्य है मां की आंखों का नूर, संकटों को मां करती हैं दूर।

मां की ये छवि निराली, नवरात्रि में आपके घर लाए खुशहाली।

जय माता दी!

जगत पालनहार है मां, मुक्ति का धाम है मां।

हमारी भक्ति का आधार है मां, सबकी रक्षा की अवतार है मां।

शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं।

मां दुर्गा आईं आपके द्वार, करके आई माता 16 श्रृंगार।

आपके जीवन में न आए कभी हार, हमेशा रहे सुखी आपका परिवार।

नवरात्रि की शुभकामनाएं।

नए दीप जले और नए फूल खिले,

शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर

आपको मिले माता रानी का आशीर्वाद।

शुभ नवरात्रि!

ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।

जय माता दी। शुभ शारदीय नवरात्रि।

जिंदगी की हर तमन्ना हो पूरी, कोई भी आरजू ना रहे अधूरी।

मां दुर्गा से बिनती है कि आपकी हर मनोकामना हो पूरी।

नवरात्रि की शुभकामनाएं!

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story