Begin typing your search above and press return to search.

Guruvar Evening Astro Tips:गुरुवार शाम को इन कामों को करना सख्त मना, इन कामों को करना है जरूरी, खुलेगी बंद किस्मत, जानिए कैसे

Guruvar Evening Astro Tips: भगवान विष्णु का वार गुरुवार को कुछ उपाय करने से सुख समृद्धि बढ़ती है जानते है कैसे...

Guruvar Evening Astro Tips:गुरुवार शाम को इन कामों को करना सख्त मना, इन कामों को करना है जरूरी, खुलेगी बंद किस्मत, जानिए कैसे
X
By Shanti Suman

Guruvar Evening Astro Tips: हम रोज जिंदगी में कई काम करते है। जिसमें कुछ कामों को तो कभी भी करते है। कुछ के लिए खास समय का ख्याल रखते है। सनातन धर्म में इन्हीं कुछ कामों के लिए पुराने समय से ही कुछ परंपराएं बनाई गई हैं। इन परंपराओं का पालन करने से स्वास्थ्य लाभ के साथ समृद्धि भी बढ़ती है। आज हम ऐसी ही कुछ परंपराओं के बारे में बात कर रहे है जिसकोे करने से आपकी जिंदगी खुशहाल हो जाएगी।

गुरुवार को भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा-अर्चना की जाती है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव के लिए व्रत रखने और पूजा करने से सभी तरह के कष्टों से छुटकारा मिलाता है, और घर में शांति, धन और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

गुरुवार को शाम को नही करें ये काम

  • रात को तुलसी ना छूएं-शाम को तुलसी के पास दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। तुलसी में जल चढ़ाने के लिए सुबह का समय श्रेष्ठ रहता है। शाम के समय तुलसी में न तो जल चढ़ाना चाहिए और ना ही पत्ते तोड़ना चाहिए। शाम को तुलसी को छूना भी नहीं चाहिए।
  • शाम को ना निकाले कूड़ा, ना लगाएं झाड़ू-धर्म ग्रंथों में कहा गया कि शाम को झाड़ू लगाने से लक्ष्मी रूठ जाती है। ऐसा करने पर घर से सकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है और घर में दरिद्रता आती है। शाम से पहले ही घर साफ कर लेना चाहिए।
  • शाम को सोना नहीं चाहिए-शाम को सोना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। जो लोग शाम को नियमित रूप से सोते हैं, वे मोटापा का शिकार हो सकते हैं। जो लोग बीमार हैं, बुजुर्ग हैं, जो स्त्री गर्भवती है, वो शाम के समय सो सकती है। स्वस्थ लोगों को शाम को सोना नहीं चाहिए, वरना आलस बढ़ता है। जिन घरों में लोग शाम को सोते हैं, वहां लक्ष्मी निवास नहीं करती हैं।
  • गोधली बेला या रात को नाखून ना कांटे-अगर घर में खुशहाली और धन-समृद्धि लानी है तो कभी भी भूल कर नाखून ना काटे, लेकिन कुछ लोग दिन में समय न मिलने पर रात में ही नाखून काटने लगते हैं, ये अपशकुन होता है। इस संबंध में मान्यता है कि रात में नाखून काटने पर घर से लक्ष्मी चली जाती हैं और दरिद्रता का घर में आगमन होता है।
  • शेविंग बृहस्पतिवार को न करें- गुरुवार यानि गुरू का दिन। ये दिन भाग्य के कारक ग्रह बृहस्पति देवताओं के गुरु का दिन है। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग इस दिन शेविंग करते हैं, उन्हें भाग्य का साथ नहीं मिल पाता है। शेविंग करने के लिए रविवार, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार का दिन निर्धारित धर्म के हिसाब से निर्धारित हैं, जबकि मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ये काम वर्जित है।

गुरुवार की शाम जरूर करें ये काम

  • गुरुवार को करें भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा-अर्चना, गुरुवार शाम करें कुछ जरूरी उपाय ,मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा खुशहाली बनी रहे और धन की खूब वर्षा ,तो आपको गुरुवार के दिन कुछ ऐसे उपाय करने चाहिए जो आपकी इन मनोकामनाओं को पूरा करेंगे। इन उपायों को करने से भगवान विष्णु और बृहस्पति देव प्रसन्न होकर आपकी सभी इच्छाओं को पूरा करते हैं। तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में जिन्हें आपको गुरुवार की शाम को जरूर करना चाहिए।
  • गुरुवार की शाम को एक रुपये का सिक्का, एक गुड़ की डली और सात हल्दी की गांठों को पीले कपड़े में बांधकर, रेलवे लाइन के पास जाकर फेंक दें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी होंगी।
  • गुरुवार शाम सूरज ढलने के बाद केले के पेड़ की जड़ में एक रुपये का सिक्का दबा दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर और आपके परिवार पर हमेशा बनी रहेगी। घर में कलह-क्लेश भी नहीं होगा।
  • बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए आप गुरुवार शाम को उन्हें गुड़ जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से बृहस्पति देव की कृपा आप पर बरसती रहेगी।
  • गुरुवार के दिन मंदिर में गेहूं और गुड़ का दान जरूर करें। यह बेहद शुभ काम माना जाता है। ऐसा करने से बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं और सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। साथ ही आपकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।
  • अगर आप आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो आपको गुरुवार को सुबह नहाने के बाद केले के पेड़ की जड़ में चने की भीगी हुई दाल और थोड़ा सा गुड़ चढ़ाना चाहिए। आपको ये काम पांच से सात गुरुवार तक लगातार करना चाहिए। ये उपाय करने से आर्थिक परेशानी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।

Next Story