Dussehra 2025: दशहरे के दिन झाड़ू खरीदने से बदल सकती है आपकी किस्मत! खुल सकते है सुख-समृद्धि के द्वार, बस साथ में करना होगा ये उपाय
Dussehra Jhadu Upay 2025: दशहरा का दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिक माना जाता रहा है, इस दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था। देशभर में इस दिन को लेकर काफी मान्यताएं है, उनमें से ही एक मान्यता इस दिन झाड़ू खरीदने का है।

Dussehra Jhadu Upay 2025
Dussehra Upay 2025: दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और शुभ त्योहारों में से एक माना जाता है। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था और मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था।
इस दिन देशभर में रावण दहन, शस्त्र पूजन और देवी-देवताओं की आराधना की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, दशहरे के दिन एक मात्र साधारण सी दिखने वाली 'झाड़ू' आपके जीवन में सौभाग्य और समृद्धि की वर्षा कर सकती है।
आपको बता दें कि, हिन्दू मान्यता के अनुसार झाड़ू को सिर्फ सफाई का साधन नहीं, बल्कि मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दशहरे के दिन झाड़ू खरीदना बेहद शुभ होता है। यह घर से दरिद्रता, नकारात्मकता और बाधाओं को दूर करता है और सुख-शांति का मार्ग खोलता है।
झाड़ू का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व
भारतीय संस्कृति में झाड़ू को मां लक्ष्मी से जोड़ा गया है क्योंकि यह सिर्फ घर की गंदगी ही नहीं, बल्कि बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा को भी बाहर निकालती है। जब घर साफ-सुथरा होता है, तो वहां अच्छी ऊर्जा फैलती है और मां लक्ष्मी का वास होता है।
झाड़ू को धन की देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है, जो गरीबी दूर कर खुशहाली लाती है। दशहरे से ही दिवाली की सफाई शुरू होती है, इसलिए इस दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र में भी कहा गया है कि, झाड़ू घर के वास्तु दोषों को दूर करती है और ज्योतिष के अनुसार यह धन-संपत्ति और भाग्य की समस्याओं को कम करती है।
झाड़ू लाने का सरल उपाय
इस उपाय को करने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती, बस कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। दशहरे के दिन सुबह जल्दी उठें, नहा-धोकर साफ-सुथरे कपड़े पहनें और पूजा-पाठ कर लें। इसके बाद बाजार जाकर एक नई, मजबूत और प्राकृतिक सामग्री जैसे घास या बांस से बनी झाड़ू खरीदें। इसे लाल कपड़े में लपेटकर घर लेकर आएं, लेकिन झाड़ू को सभी की नजरों से छिपाकर रखें। झाड़ू को घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें, और इसे पूजा घर या तिजोरी के पास रखना शुभ माना जाता है। जो झाड़ू आप दशहरे के दिन लाएं हैं, उसे एकादशी तिथि से इस्तेमाल करना शुरू करें, इससे आपको अच्छे फल मिलेंगे।
इस उपाय से मिलने वाले लाभ
मां लक्ष्मी की कृपा से धन में बढ़ोतरी होती है, जिससे काम-काज में तरक्की मिलती है और आमदनी बढ़ती है। घर से नकारात्मकता और झगड़े दूर हो जाते हैं, जिससे शांति और खुशी का माहौल बनता है। नई परेशानियां खत्म होकर जिंदगी में नए मौके आते हैं, चाहे वो काम हो या रिश्ते। जब घर साफ-सुथरा और व्यवस्थित होता है, तो वहां अच्छी ऊर्जा बनी रहती है, जिससे परिवार में खुशहाली और समृद्धि आती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है। NPG News किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।
