Begin typing your search above and press return to search.

Dussehra 2025: दशहरे की राख से बदल सकती है आपकी किस्मत! बस करना होगा ये उपाय, जानें क्या है इसकी पौराणिक कथा और महत्व

Dussehra 2025: दशहरे की राख से बदल सकती है आपकी किस्मत! बस करना होगा ये उपाय, जानें क्या है इसकी पौराणिक कथा और महत्व
X

Dussehra 2025

By Ashish Kumar Goswami

Dussehra 2025: दशहरा यानी विजयादशमी का त्योहार हर साल बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था और मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था।

देशभर में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के विशाल पुतलों का दहन किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि, रावण दहन के बाद लोग उसकी राख और जली हुई लकड़ियां घर क्यों ले आते हैं? चलिए आपको बताते हैं इस रहस्य के बारे में, जो दशहरे को और भी खास बना देता है।

राख का धार्मिक महत्व

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, रावण की राख में भगवान राम की ऊर्जा समाहित होती है। इसे घर में रखने से नकारात्मकता दूर होती है और सुख-शांति आती है। कई लोग इस राख को पूजा कक्ष में रखते हैं, तो कुछ किसान इसे खेतों में छिड़कते हैं ताकि फसल अच्छी हो। इसके आलावा इस राख को शुभता का प्रतीक भी माना जाता है। यह बुरी नजर, दुर्भाग्य और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा करती है। यही वजह है कि, लोग इसे बड़े श्रद्धा भाव से इसे घर लाते हैं।

तंत्र और वास्तु शास्त्र का नजरिया

तंत्र शास्त्र के अनुसार, रावण दहन की राख में विशेष शक्ति होती है। इसे घर लाने से शत्रु भय समाप्त होता है, बिगड़े काम बनने लगते हैं और धन-धान्य की कमी नहीं रहती। वास्तु शास्त्र कहता है कि, जली हुई लकड़ियों को घर के मुख्य द्वार या तिजोरी में रखने से आर्थिक समृद्धि आती है और परिवार में शांति बनी रहती है।

नजर दोष और बाधाओं से मुक्ति

अगर किसी पर बुरी नजर लगी हो या घर में लगातार समस्याएं आ रही हों, तो दशहरे की राख से उपाय करना बहुत फायदेमंद होता है। यह दिन खास शुभ होता है क्योंकि तब ग्रहों की स्थिति अच्छी रहती है, इसलिए राख को टोटके की तरह इस्तेमाल किया जाता है। जैसे राख को माथे पर तिलक लगाना करियर में तरक्की दिलाता है, अगर व्यापार में नुकसान हो रहा हो तो राख को लाल कपड़े में बांधकर दुकान में रखना अच्छा रहता है, और घर में शांति बनाए रखने के लिए राख को मुख्य दरवाजे पर लटकाना लाभकारी माना जाता है।

राख से जुड़े कुछ आसान उपाय

आप चाहें तो इसे, तिलक के रूप में भी उपयोग कर सकते है। रावण दहन स्थल से राख लेकर अपने माथे पर लगाए, इससे आपके शत्रुओं पर विजय मिलती है। इसके आलावा आप, इसका नजर मुक्ति या नजर बाधा को दूर करने के रूप में भी उपयोग कर सकते है। बस इसे सिर पर सात बार घुमाकर बाहर फेंक दें। इससे आपकी बुरी नज़र की समस्या दूर हो जायेगी। इसके आलावा राख को तिजोरी में रखने से आपके धन-सम्पदा में वृद्धि होती है। वहीं, व्यापार में उन्नति और घरेलू शान्ति के लिए भी इस राख का उपयोग किया जाता है।

कुछ वास्तु विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि, राख को जरूरत से ज्यादा इकट्ठा न करें। इसे हमेशा पवित्र भाव से और सीमित मात्रा में उपयोग करें, वरना यह उल्टा असर भी कर सकती है। इस बार दशहरे पर जब आप रावण दहन देखने जाएं, तो उसकी राख को सिर्फ राख न समझें। यह आपके जीवन में खुशहाली, सफलता और शांति लाने का एक छोटा लेकिन असरदार उपाय हो सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है। NPG News किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Next Story