Dussehra 2025 Date: दशहरा 2025 कब है, क्यों मनाया जाता है ये पर्व, जानिये शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्त्व
Dussehra 2025 kab hai: देश के अलग-अलग राज्यों में दशहरा का पर्व बड़े धूम धाम से मनाया जाता है, यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिक माना जाता है। इस वर्ष दशहरा कब है, इस पर्व का क्या महत्त्व है। आइयें जानते है विस्तार से...

Dussehra 2025 kab hai
Dussehra 2025 Date: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी देश के अलग अलग राज्यों में दशहरा का पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया जाएगा। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिक माना जाता रहा है। हिन्दू धर्म में इसका विशेष महत्व माना जाता है, यह पर्व हर साल अश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाए जाने का विधान है।
हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्री राम लंकाधिपति रावण से माता सीता को उससे आजाद कराया था। साथ ही रावण के भाइयों कुम्भकरण और मेघनाद का वध भी किया था। जिस कारण इस पर्व का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस वर्ष इसे लेकर बड़े शुभ योग भी बन रहे है।
कब है दशहरा ?
पंचांग के अनुसार, इस वर्ष यह पर्व 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा। चूकिं, दशमी तिथि 1 अक्टूबर 2025 को शाम 7 बजकर 1 मिनट पर शुरू हो रही है और इसका समापन 2 अक्टूबर शाम को 7 बजकर 10 मिनट पर होगा। इस दिन रावण दहन प्रदोष काल होता है, जो सूर्यास्त के बाद आरंभ होता है।
देश के अलग- अलग राज्यों में इसे कई विभिन्न रूपों में मनाया जाता है। जहाँ पूर्वी भारत में इसे दुर्गा पूजा और दुर्गा विसर्जन के रूप में मनाया जाता है। वहीं, उत्तर भारत में इस दिन रामलीला और रावण दहन का आयोजन किया जाता है। इसके आलावा दक्षिण भारत में आयुध पूजा व विधारंभ के रूप में इस दिन को मनाया जाता है।
दशहरा शुभ मुहर्त
दशहरा के दिन ब्रह्म मुहूर्त 04:38 से 05:26 बजे तक है। उस दिन अभिजीत मुहूर्त दिन में 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक है। दशहरा पर विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 9 मिनट से दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक है। इसके आलावा रावण दहन का समय सूर्यास्त शाम 06 बजकर 06 मिनट पर होगा।
