Diwali Vastu Tips 2025: दीपावली से पहले अपने घरों में लगाए ये कलर पेंट; माता लक्ष्मी होती है खुश; धन लाभ का देती है आशीर्वाद
Diwali 2025 Kab Hai: भारत में दिवाली का त्योहार बहुत ही धूमधाम और खुशी के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों में माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं ताकि उन्हें धन, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मिले। लेकिन कई बार कुछ छोटी-छोटी गलतियों की वजह से पूजा का पूरा फल नहीं मिल पाता और लोग निराश हो जाते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ आसान वास्तु टिप्स बताएंगे, जिससे आप माता लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं।

diwali 2025 vastu tips
Diwali Vastu Shastra: भारत में दिवाली का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है ताकि घर में धन, सुख और समृद्धि बनी रहे। लेकिन कई बार लोग पूजा तो करते हैं, पर कुछ छोटी-छोटी वास्तु गलतियों की वजह से उन्हें पूरा फल नहीं मिल पाता। इसलिए दिवाली पर घर की सजावट और रंग-रोगन करते समय वास्तु शास्त्र के नियमों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। जिससे माता लक्ष्मी का भरपूर आर्शीवाद प्राप्त हो सके। तो चली जानते है ऐसे ही ट्रिक्स के बारे में..
सफाई और रंगों का महत्व
दिवाली से पहले घर की सफाई करना सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा को बुलाने का तरीका है। साफ-सुथरा घर लक्ष्मी जी को आकर्षित करता है। साथ ही, दीवारों पर सही रंगों का इस्तेमाल करने से घर में खुशहाली आती है। हल्के और शुभ रंग जैसे सफेद, पीला, गुलाबी, आसमानी आदि घर को सुंदर और शांत बनाते हैं।
दिशाओं के अनुसार रंगों का करें चुनाव
दिवाली पर अगर आप घर को सजाते समय वास्तु के अनुसार रंगों का ध्यान रखें तो घर में सुख-शांति और माता लक्ष्मी जी की कृपा हमपर सदैव बनी रहती है। जैसे पूर्व दिशा में सफेद या हल्का नीला रंग लगाना अच्छा होता है, जिससे घर में ताजगी और पवित्रता बनी रहती है। पश्चिम दिशा में नीला रंग शांति और स्थिरता लाता है। उत्तर दिशा धन की दिशा मानी जाती है, इसलिए वहां हल्का हरा या पिस्ता रंग लगाना शुभ होता है।
इसके अलावा, उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण देवताओं की दिशा होती है, वहां सफेद, आसमानी, हल्का बैंगनी या पीला रंग लगाना अच्छा माना जाता है। दक्षिण दिशा में नारंगी रंग ऊर्जा बढ़ाता है और अगर वहां बेडरूम है तो गुलाबी रंग प्यार और सुकून देता है। दक्षिण-पूर्व दिशा किचन के लिए सही होती है, वहां नारंगी, पीला या सफेद रंग लगा सकते है। उत्तर-पश्चिम दिशा में सफेद और नीला रंग घर में संतुलन और शांति बनाए रखता है।
घर के अंदर की सजावट
घर के अंदर हर कमरे की दीवारों का रंग अगर वास्तु के हिसाब से रखा जाए, तो घर में सुख-शांति और पॉजिटिव माहौल बना रहता है। जैसे ड्राइंग रूम में हल्का पीला या क्रीम रंग अच्छा माना जाता है, इससे घर में रौनक और गर्मजोशी बनी रहती है। बेडरूम में गुलाबी या हल्का बैंगनी रंग प्यार और सुकून का एहसास देता है।
इसके आलावा, किचन में नारंगी या हल्का लाल रंग जोश और ऊर्जा बढ़ाता है। पूजा घर में सफेद या हल्का पीला रंग शांति और पवित्रता का प्रतीक होता है। इसके साथ ही दीवारों के रंगों के अनुसार ही पर्दे, चादर और तकियों का रंग भी चुनना चाहिए, जिससे घर में संतुलन और सकारात्मकता बनी रहे।
वास्तु दोष से बचाव
ध्यान रहे, अगर घर में गलत रंगों का प्रयोग किया जाए तो वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। इससे सेहत, धन और रिश्तों पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए दिवाली जैसे शुभ मौके पर रंगों का सही चयन करके आप न सिर्फ लक्ष्मी जी को प्रसन्न कर सकते हैं, बल्कि अपने जीवन में सुख-शांति और तरक्की भी ला सकते हैं।
