Diwali 2025: दिवाली के दिन खरीदें ये 5 ख़ास चीजें, माता लक्ष्मी होती है प्रसन्न; भगवान कुबेर का घर में होता है वास
दिवाली को लेकर कई तरह की शुभ बातें की जाती है, लोग इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करते है और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर धन सम्पदा की कामना करते है। लेकिन की बार लोगों की मनोकामना पूरी नहीं हो पाती। आज हम आपको ऐसी तीन चीजें बताने वाले है, जिसे खरीदने से माता लक्ष्मी की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी।

Diwali 2025
Diwali 2025: दिवाली सिर्फ रोशनी और मिठाई का त्योहार नहीं है, बल्कि ये वो समय होता है जब मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए कुछ खास चीजें खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि अगर दिवाली पर सही चीजें खरीदी जाएं और पूजा में सही तरीके से इस्तेमाल की जाएं, तो घर में धन, समृद्धि और सुख-शांति का वास होता है। आइए जानते हैं इस दिवाली आपकी शॉपिंग लिस्ट में क्या-क्या जरूर होना चाहिए।
माता लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी माना जाता है। सनातन धर्म के विष्णु पुराण में बताया गया है कि वे भृगु और ख्वाती की पुत्री हैं और स्वर्ग में वास करती थीं। समुद्रमंथन के समय उनका बहुत सम्मान हुआ और वेदों में उनकी महिमा का वर्णन है। माता लक्ष्मी ने भगवान विष्णु को पति के रूप में चुना, जिससे उनकी शक्ति और भी बढ़ गई।
माता लक्ष्मी का अभिषेक दो हाथी करते हैं और वे कमल के आसन पर बैठती हैं। कमल का फूल कोमलता का प्रतीक है, इसलिए लक्ष्मी पूजा में कमल का खास महत्व है। उनके चार हाथ होते हैं, जो दूरदर्शिता, दृढ़ संकल्प, मेहनत और व्यवस्था की शक्ति का संकेत देते हैं। माता लक्ष्मी अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। उनका वाहन उल्लू है, जो निर्भीकता का प्रतीक माना जाता है। दिवाली के अलावा भी लक्ष्मी पूजा करना बेहद फलदायक होता है।
इन चीजों को खरीदने से बदलेगा भाग्य
1. झाड़ू - सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन दिवाली पर नया झाड़ू खरीदना बहुत शुभ होता है। कहा जाता है कि झाड़ू में लक्ष्मी का वास होता है और इससे घर की दरिद्रता दूर होती है। बस ध्यान रखें कि झाड़ू को कभी पैर से न लांघें और न ही खुले में रखें।
2. कौड़ी और गोमती चक्र - लक्ष्मी पूजन में पीली कौड़ी और गोमती चक्र का खास महत्व है। इन्हें पूजा के बाद लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या अलमारी में रखने से घर में धन की बरसात होती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।
3. दीये और तेल के दीपक - दिवाली की असली पहचान दीयों से होती है। मिट्टी के दीये, पीतल या कांसे के दीपक घर में सकारात्मकता और सुख-शांति लाते हैं। मां लक्ष्मी को दीपों की रोशनी बहुत प्रिय होती है।
4. चांदी की वस्तुएं - चांदी को समृद्धि और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। दिवाली पर चांदी के सिक्के, पूजा की थाली या लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदना बहुत शुभ होता है। इससे घर में लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
5. सोने-चांदी के सिक्के - धनतेरस और दिवाली पर सोना-चांदी खरीदना परंपरा का हिस्सा है। ये ऐश्वर्य और स्थिरता का प्रतीक है। खासकर अगर सिक्कों पर लक्ष्मी-गणेश की छवि हो, तो वो और भी शुभ माने जाते हैं।
तो इस बार दिवाली की शॉपिंग करते वक्त सिर्फ सजावट की चीजें ही नहीं, बल्कि ये शुभ वस्तुएं भी जरूर खरीदें। इससे न सिर्फ मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी, बल्कि आपके घर में खुशहाली और तरक्की के रास्ते भी खुलेंगे।
