Dhanteras par kyon jalaye jate hain 13 diye : धनतेरस पर यहाँ जला दें 13 दिए, फिर देखिये आपके लाइफ में चमत्कार
Dhanteras par 13 diye kyon jalaye jate hain : धनतेरस कार्तिक माह की त्रयोदशी तिथि में ही मनाई जाती है।

Dhanteras : धनतेरस के दिन सभी हिंदू घरों में तेरह दिए जलाते हैं. पर आपको पता है ये 13 दिए क्यों जलाये जाते हैं ? और ये दिए किस चीज के जलाने चाहिए. इसके पीछे बहुत सारी कहानियां और परम्परा जुड़ी हुई हैं, मगर इस दिन का सबसे ज्यादा महत्व 13 दियों से है। चलिए तो फिर इस धनतेरस आपको बताते हैं की इस दिन घर में क्यों 13 दिए जलाने चाहिए और इन्हें कहां-कहां रखना चाहिए।
धनतेरस के दिन अगर आप 13 दीपक जलाते हैं, तो इससे आपको 13 गुना फल प्राप्त होता है। उन्हें घर के अलग-अलग कोनों और दिशाओं में रखने से आपके घर में सुख और समृद्धि मिलती है।"
धनतेरस पर क्यों जलाने चाहिए 13 दीपक ? (Dhanteras par 13 diye kyon jalaye jate hain )
धनतेरस भी कार्तिक माह की त्रयोदशी तिथि में ही मनाई जाती है। इस दिन 13 दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।"
धनतेरस पर 13 दीपक जलाने के नियम (Dhanteras par 13 diye jalane ke niyam)
धनतेरस के दिन शाम के वक्त सबसे पहले यमराज के नाम का चौमुखी दीपक दक्षिण दिशा में जलाना चाहिए। वैसे बाजार में आपको मिट्टी का चौमुखी दिया मिल जाएगा, मगर घर पर यदि आप आटे से यह चौमुखी दिया बनाकर जलाती हैं, तो इसके बहुत अच्छे फल मिलते हैं। यह दिया आपको नाली के पास रखना चाहिए।
दीपक को जलाने से पहले आपको उसकी पूजा करनी चाहिए और जहां भी आप दीपक रख रही हैं, उस स्थान को पहले ही साफ कर देना चाहिए ।
घर में आंगन बना हुआ है, तो आपको वहां भी एक दीपक रखना चाहिए। यदि आप रंगोली बनाकर उसे दीपक से सजाती हैं, तो यह और भी ज्यादा शुभ होता है।
धनतेरस के दिन दिए जलाने की विधि (Dhanteras par 13 diye jalane ki vidhi)
- सबसे पहले आपको पक्की मिट्टी के 12 दिये और कच्ची मिट्टी का 1 दिया लेना चाहिए और इन्हें पानी से साफ कर के सुखा लेना चाहिए ।
- इसके बाद आप इसमें रूई की बाती और तेल डालें और दिया जला लें।
- अब शुद्ध जल से दियों का 3 बार आचमन करें।
- अब दीयों की पूजा करें। दियों पर रोली और चावल छिड़कें और खील आदि डालकर नमस्कार करें।
- अब आपको कुबेर, यम, तुलसी, लक्ष्मी और धन्वंतरि के लिए पांच दिए अलग निकाल कर, बाकी दियों को अलग-अलग दिशाओं में रखना चाहिए।
धनतेरस के दिन कहां और कैसे जलाएं 13 दिए ?
धनतेरस के दिन 13 दिए जलाए जाते हैं और 13 अलग-अलग दिशाओं में रखे जाते हैं। धनतेरस के दिन आप पूरे घर को दीयों से जगमगा दें, मगर घर की 7 अलग-अलग दिशाओं में दिए जरूर रखने चाहिए। "
- धनतेरस के दिन 2 दिए घर के मुख्य द्वार पर जरूर रखने चाहिए, इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और देवी लक्ष्मी का वास होता है।
- 1 दिया तुलसी के पौधे के पास जरूर रखना चाहिए, इससे घर क्लेश मिटता है और रिश्तों में मधुरता आती है।
- 1 कच्ची मिट्टी का दिया आपको नाली के पास यम के नाम का रखना चाहिए। ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय कम होता है।
- घर का नरख खत्म हो, इसके लिए आपको एक दिया बाथरूम में जरूर रखना चाहिए।
- आपके घर में हमेशा अन्न-धन बना रहे इसलिए एक दिया आपको रसोई में भी रखना चाहिए।
- 1 दिया घर के पास जो भी नजदीकी चौराहा हो, वहां पर भी रखना चाहिए। ऐसा करने से घर की सारी अलाएं-बलाएं दूर हो जाती हैं।
- धनतेरस के दिन 4 मुख वाले दिये को दक्षिण दिशा में जरूर जलाएं। यह मंगल की दिशा होती है और इससे मंगल दोष कम होता है।
- यदि पितृ दोष है तो उसका प्रभाव भी इस दिशा में दिया जलाने से कम होता है।
- अगर भगवान कुबेर की कोई तस्वीर या मुर्ति स्थापित नहीं की है, तो आपको उत्तर दिशा में उनके नाम का दीपक जलाना चाहिए । यह दिशा धन और समृद्धि की दिशा कहलाती है।
- धनतेरस के दिन घर की पश्चिम दिशा में शनि देव के नाम का दीपक भी जरूर जलाना चाहिए। इससे जीवन का अंधकार मिट जाता है।
