Begin typing your search above and press return to search.

Dhanteras 2025 Muhurt : धनतेरस पर 100 वर्षों बाद बन रहा विशेष संयोग, आइये जानें कितने बजे करें किस चीज की खरीददारी

Dhanteras 2025 Muhurt : लग्न और चौघडिये के अनुसार आप इस तरह विभिन्न वस्तुओं की खरीददारी कर सकते हैं.

Dhanteras 2025 Muhurt : धनतेरस पर 100 वर्षों बाद बन रहा विशेष संयोग,  आइये जानें कितने बजे करें किस चीज की खरीददारी
X
By Meenu Tiwari

Dhanteras 2025 Muhurt : 18 अक्टूबर को तारीख को धनतेरस मनाया जाएगा. शनिवार को प्रात:कालीन द्वादशी है, लेकिन दोपहर 12.19 बजे से त्रयोदशी लग रही है अत: सायंकालीन प्रदोष होने से इसी दिन धनतेरस मनाया जाएगा | ज्योतिषाचार्य डॉ.दत्तात्रेय होस्केरे के अनुसार ब्रह्म योग, शुक्र प्रधान पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 3.41 बजे तक है तत्पश्चात उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र है|


भौमादित्य योग और बुधादित्य योग तथा गजलक्ष्मी योग होने से यह धनतेरस अत्यंत शुभ हो गया है और आज ही के दिन गुरु के उच्च की अवस्था प्राप्त करने से यह योग और ज्यादा शुभ हो गया है यह योग लगभग 100 वर्षों बाद बन रहा है|




लग्न के अनुसार खरीददारी

1. वृश्चिक लग्न: प्रात: 8.12 बजे से 10.38 बजे तक :

देव प्रतिमा, हीरा,स्वर्ण आभुषण, किचन का सामान, मशीन, वाहन, औजार इत्यादि खरीदे जा सकते हैं.


2. कुम्भ लग्न मध्यान्ह 2.21 बजे से सायं 3.56 बजे तक :

हीरा, स्वर्ण आभुषण, मशीन, वाहन, औजार इत्यादि खरीदे जा सकते हैं|

3. वृषभ लग्न सायंकाल 7.10 बजे से रात्रि 9.09 बजे तक में :

चाँदी, किचन के आइटम, मशीन, हीरा, स्वर्ण आभुषण, जमीन या भवन की बुकिंग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम खरीदने का अच्छा मुहुर्त है|



चौघडिये के अनुसार आप इस तरह विभिन्न वस्तुओं की खरीददारी कर सकते हैं :

1. प्रात: 7.8 से 8.55 बजे तक: शुभ का चौघडिया :

स्वर्ण आभूषण, औषधि, किचन का सामान, स्टील और ताँबे के सामान्, सजावट का सामान|

2. प्रात: 11.48 बजे से 4.09 बजे तक: चर,लाभ और अमृत का चौघडिया :

लॉकर, वाहन, एलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन,एसी, किचन एप्लाएंसेस इत्यादि|

3. सायंकाल 5.36 बजे से 7.09 बजे तक्: लाभ का चौघडिया :

भूमि, पानी भरने का घडा फर्निचर, हीरा,स्वर्ण आभुषण, ऑफिस के सामान, बच्चों के अध्ययन से सम्बंधित सामान|

4. रात्री 8.42 बजे से 1.22 बजे तक: शुभ ,अमृत और चर का चौघडिया :

स्वर्ण आभूषण, रत्न, हीरा, देव प्रतिमा, भूमि या भवन आदि|

Meenu Tiwari

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।

Read MoreRead Less

Next Story