Begin typing your search above and press return to search.

Dhan Pane Ka Vastu Tips: दिवाली में रातों रात होंगे मालामाल, बस तिजोरी और घर में रखें वास्तु का ख्याल, इन चीजों से बनें धनवान

Dhan Pane Ka Vastu Tips: गरीबी और आर्थिक परेशानी से जूझ रहे है तो तिजोरी और घर में इन चीजों से बढ़ायें समृद्धि,जानिए वास्तु के अनुसार...

Dhan Pane Ka Vastu Tips: दिवाली में रातों रात होंगे मालामाल, बस तिजोरी और घर में रखें वास्तु का ख्याल, इन चीजों से बनें धनवान
X
By Shanti Suman

Dhan Pane Ka Vastu Tips: खुशहाल जीवन और सुख-समृद्धि में वास्तुशास्त्र का बहुत महत्व है। इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। वास्तु को ध्यान में रखे बिना कोई कार्य नहीं करना चाहिए। अगर वास्तु का इस्तेमाल सही तरीके से किया जाए तो, यह आपका भाग्य बदल सकता है। वास्तुशास्त्र में कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जिन्हें घर पर रखना बहुत ही शुभ होता है।इन वस्तुओं को घर पर रखने से पैसों की तंगी नहीं होती तथा घर में सकारात्मक उर्जा का संचालन होता है।इसके लिए पैसा रखने की जगह को लेकर कुछ वास्तु शास्त्र कहता है। जानते हैं क्या ..

किसी भी व्यक्ति के घर की तिजोरी वह स्थान होता है जहां उसका धन यानी रूपया पैसा रखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर की तिजोरी के लिए भी वास्तु से जुड़ी कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है जिससे धन यानी पैसे का प्रवाह किसी गलत जगह की तरफ न होकर सही दिशा में हो सके। कई बार तिजोरी की गलत दिशा, तो कई बार इसमें ठीक से सामान न रखने की वजह से धन हानि होने लगती है। वास्तु के अनुसार तिजोरी को सही दिशा में रखना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी है इसमें कुछ सामानों को रखना।

तिजोरी का वास्तु विज्ञान, रखें उसमें ये चीजें

  • वास्तु के अनुसार तिजोरी रखते समय हमेशा ध्यान रखें कि ये कमरे या घर की दक्षिण दीवार पर होनी चाहिए जिससे इसका दरवाजा उत्तर दिशा की तरफ खुले। वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी, कैश बॉक्स या लॉकर सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसलिए धन में वृद्धि लाने के लिए इसे वास्तु शास्त्र के अनुसार रखना बहुत जरूरी है। इसके अलावा यदि आप तिजोरी में धन का प्रवाह बढ़ाना चाहते हैं तो इसके भीतर कुछ चीजें रख सकते हैं जो धन को आकर्षित करने में मदद करें।
  • भगवान कुबेर को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। जिससे धन लाभ मिल सके। यदि आप घर में धन के आगमन को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको घर की तिजोरी में एक कुबेर यंत्र जरूर रखना चाहिए। कुबेर यंत्र तिजोरी की तरफ धन को आकर्षित करता है। तिजोरी के दरवाजे पर भीतर या बाहर की तरफ भी एक श्री यंत्र चिपकाएं। जिससे घर में धन ज्यादा मात्रा में आएगा।
  • यदि आप घर की तिजोरी में एक छोटा सा दर्पण रखते हैं तो ये आपके धन को बढ़ाने में मदद करता है। तिजोरी में रखा दर्पण आपके धन को दर्शाता है और एक दोहरी छवि बनाता है। अपने कैश बॉक्स या तिजोरी के अंदर उत्तर दिशा की दीवारों पर शीशा लगाना चाहिए या इसके भीतर एक छोटा शीशा जरूर रखें।
  • तिजोरी में हमेशा लाल या सुनहरे रंग के कपड़े का इस्तेमाल करें। लाल या सुनहरे रंग को माता लक्ष्मी का धन माना जाता है और तिजोरी में इस तरह का कपड़ा रखने से धन को आकर्षित किया जा सकता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
  • अपनी तिजोरी को खाली नहीं रखना चाहिए। इसके अंदर यदि आप गहने या जरूरी पेपर रखते हैं तो साथ में कुछ नकदी जरूर रखें। नकदी रखने से बाहर से आने वाले धन का प्रवेश भी ज्यादा मात्रा में होगा। चाहे कितनी भी धनराशि क्यों न हो लेकिन इसके भीतर नकदी जरूर रखनी चाहिए।

घर में बढ़ाती है ये चीजें समृद्धि

  • वास्तुशास्त्र में पिरामिड का बहुत महत्व है। घर में जिस जगह वास्तुदोष पाया जाता है, वहां पर पिरामिड रखने से दोष खत्म हो जाएगा। पैसों की कमी को दूर करना चाहते हैं तो चांदी, पीतल या तांबे का पिरामिड रखें, फ़ायदा होगा।
  • घर में सुख-शांति और धन-संपदा बनाये रखना चाहते हैं तो पांच मुख वाले हनुमान जी की मूर्ति को घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें और रोज़ाना पूजा करें।
  • आपके घर में अगर कछुआ है, तो उसे शुभ माना जाता है। अगर आप अपने घर में पैसों की कमी को दूर करना चाहते हैं तो धातु का बना हुआ कछुआ रखें। पैसों की किल्लत धीरे-धीरे दूर हो जायेगी।
  • अगर आप अपने घर के सभी दोषों को एक साथ दूर करना चाहते हैं, तो आपको करना है केवल एक काम। आपको बस वास्तु देवता की मूर्ति या तस्वीर को अपने घर में रखना है। वास्तु देव की तस्वीर रखने पर सभी दोष अपने आप कट जाते हैं।
  • घर की सुख शांति के लिए कितना ज़रूरी है। अगर आप भी अपने घर में चल रही समस्याओं से परेशान है, सुख-समृधि या पैसों की कमी है, तो बताई हुई बातों पर अमल करें, बदलाव ज़रूर देखने को मिलेगा।

Next Story