Begin typing your search above and press return to search.

Dev Diwali Aaj Ya Kal :आज भी करे दीपदान,हर परेशानी का होगा समाधान, जानिए उपाय

Dev Diwali Aaj : आज देव लोक से धरती लोक तक जगमग रहेगा। आज के दिन माना जाता है कि देवता दिवाली मनाते हैं इसलिए दीपदान कर उन्हें प्रसन्न किया जाता है। जानते है इस दिन क्या करें कि देवों की कृपा बरसती रहें

Dev Diwali Aaj Ya Kal :आज भी करे दीपदान,हर परेशानी का होगा समाधान, जानिए उपाय
X
By Shanti Suman

Dev Diwali Aaj :कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को प्रदोष व्यापिनी मुहूर्त में देव दीपावली मनाई जाती है। इस साल देव दीपावली आज 26 -27 नवंबर को है। आज देव दीपावली है। आज के दिन 3 योग बन रहे हैं, जिसमें रवि योग, परिघ योग और शिव योग हैं. रवि योग सुबह से दोपहर तक है. देव दीपावली के मुहूर्त के समय परिघ योग होगा। दोपहर से भद्रा भी लग रही है, लेकिन इसका वास स्वर्ग में है, इसलिए इसका कोई दुष्प्रभाव पृथ्वी पर नहीं होगा.

देव दीपावली शुभ मुहूर्त

  • कार्तिक पूर्णिमा तिथि का शुभारंभ: आज, रविवार, दोपहर 03 बजकर 53 मिनट से
  • कार्तिक पूर्णिमा तिथि का समापन: कल, सोमवार, दोपहर 02 बजकर 45 मिनट पर
  • देव दीपावली पर दीप जलाने का मुहूर्त: शाम 05:08 बजे से शाम 07:47 बजे तक
  • रवि योग: सुबह 06 बजकर 52 मिनट से दोपहर 02 बजकर 05 मिनट तक
  • परिघ योग: आज प्रात:काल से देर रात 12 बजकर 37 मिनट तक
  • शिव योग: देर रात 12 बजकर 37 मिनट से कल रात 11 बजकर 39 मिनट तक
  • स्वर्ग की भद्रा: दोपहर 03 बजकर 53 मिनट से कल सुबह 03 बजकर 16 मिनट तक
  • भरणी नक्षत्र: प्रात:काल से लेकर दोपहर 02 बजकर 05 मिनट तक, फिर कृत्तिका नक्षत्र
  • देव दिवाली पर उपाय

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को देव दिवाली मनाई जाती है। मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लेकर पृथ्वी को प्रलय से बचाया था और इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध भी किया था. इस खुशी में देवताओं ने इस दिन दीपावली मनाई थी। हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस दिन सभी देवी-देवता धरती पर विचरण करने के लिए आते हैं. बता दें कि, देव दिवाली इस बार 2 दिन मनाई जा रही है

जीवन से परेशानियां दूर करने के लिए देव दिवाली पर कुछ उपाय जरूर करने चाहिए. इनमें से एक है कथा सुनना. माना जाता है कि देव दिवाली के दिन सत्यनारायण भगवान की कथा करने या करवाने से सभी कष्टों का नाश होता है और जीवन में खुशहाली आती है

देव दीपावली के दिन आटे का दिया जलाना बहुत शुभ माना जाता है. इस दिन आटे का दीया बनाकर उसमें घी और 7 लौंग डालकर दीया जलाएं. मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है.

देव दीपावली के दिन दीप दान करने का विशेष महत्व माना गया है. इस दिन दीपदान करने से भगवान प्रसन्न होते हैं. मान्यता है कि देव दीपावली के दिन नदी के किनारे जाकर दीप दान करना चाहिए. ऐसा करने से जीवन की परेशानियां समाप्त होती हैं.

देव दिवाली के दिन तुलसी के पौधे की पूजा करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि तुलसी विष्णु भगवान को प्रिय है और तुलसी को माता लक्ष्मी का ही एक रूप माना गया है. इसलिए तुलसी की पूजा करने से घर में पैसों की कमी नहीं होती. साथ ही व्यापार और नौकरी में भी तरक्की प्राप्त होती है

दीपावली की तरह देव दीपावली के दिन भी अपने घरों में दिए जलाने चाहिए. घर के दरवाजे पर तोरण लगाएं और घर में रंगोली बनाकर घर को सजाना बहुत शुभ होता है. साफ-सफाई और सजावट से माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद देती हैं और देव दीपावली के दिन घर की सजावट और साफ सफाई करने से पितरों की आत्मा को भी शांति प्राप्त होती है

Next Story