Begin typing your search above and press return to search.

Christmas 2022: क्रिसमस ट्री आप भी लाते है घर तो जान लीजिए इसका फायदा और नुकसान

क्रिसमस

Christmas 2022: क्रिसमस ट्री आप भी लाते है घर तो जान लीजिए इसका फायदा और नुकसान
X
By NPG News

Christmas 2022:; क्रिसमस आने वाला है। इसमें भगवान ईसा का जन्मदिवस सद्भाव व प्रेम से से पूरी दुनिया में मनाया जाता है। वैसे तो क्रिसमस पर चर्च जाने, प्रार्थना करने के साथ घरों को सजाने और केक काटने का रिवाज है, जो दुनियाभर के लोग करते हैं। लेकिन इसके साथ ही क्रिसमस के मौकों पर लोग घरों में क्रिसमस ट्री भी लाते है और उसे सजाते हैं। क्रिसमस ट्री (Christmas-Tree) घर के वास्तु दोष निवारण में अहम भूमिका निभाता है।

क्रिसमस ट्री का महत्व

चीनी वास्तु शास्त्र (Chinese Vastu Shastra) के अनुसार घर की नकारात्मक ऊर्जा को ख़त्म करने के लिए क्रिसमस ट्री खास है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर-परिवार में नकारात्मक ऊर्जा का साया हो वहां क्रिसमस ट्री लगाने से नकारात्मक ऊर्जा ख़त्म हो जाती है। साथ ही घर-परिवार में खुशियां बनी रहती है। चीनी वास्तु शास्त्र के अनुसार हम आपको क्रिसमस ट्री से संबंधित कुछ वास्तु टिप्स बता रहे हैं जिसे अपनाने पर घर-परिवार में सदैव खुशियां बनी रहेगी।

क्रिसमस ट्री का वास्तु विधान कैसे लगाएं पौधा

वास्‍तु शास्त्र के अनुसार, क्रिसमस ट्री बच्चों और बड़ों सभी के बीच एकजुटता का भाव बढ़ाता है जिससे घर में तनाव नहीं होता। यह परिवार के साथ परंपराओं को भी जीवित रखने का काम करता है।यही वजह है कि क्रिसमस के दिन सारा परिवार मिलकर इसे डेकोरेट करता है तो इससे घर के सभी सदस्यों के बीच सौहाद्र बना रहता है।ये क्रिसमस ट्री को उत्तर दिशा में रखा जाना चाहिए। आप इसे उत्तर पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं। इसके साथ ही ध्यान रखें कि क्रिसमस ट्री का आकार तिकोना हो। वास्‍तु में तिकोने आकार को अग्नि का प्रतीक माना जाता है। दक्षिण कोण में क्रिसमस ट्री नहीं रखना चाहिए, इससे नुकसान होता

क्रिसमस ट्री को लेकर ध्यान देने वाली बात

• क्रिसमस ट्री घर में सदैव सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। क्रिसमस ट्री में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। यह पौधा कभी पेड़ नहीं बनता, बस अपनी अधिकतम ऊंचाई के बाद वैसा ही बना रहता है। तो इसका मतलब इसे घर में रखने के लिए अधिक स्थान की भी आवश्यकता नहीं है। मां लक्ष्मी का रूप माने जाने वाले क्रिसमस ट्री को घर में रखने से घर से धन की कमी दूर हो जाती है। साथ ही उस घर के आसपास भी कंगाली का साया नहीं आता।

• वास्तु के अनुसार आपके घर में किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा है तो क्रिसमस ट्री उसे नष्ट करके घर में धन की वृद्धि करता है। चीनी वास्तु शास्त्रों की माने तो क्रिसमस ट्री को घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि घर के दक्षिणी भाग में लगा हुआ क्रिसमस ट्री फायदे के बदले काफी नुकसान पहुंचा सकता है।

• क्रिसमस ट्री को सजाते वक्त उसके आस पास मोमबत्ती को लगाया जाता है। लोगों का मानना है कि मोमबत्ती जलाने से पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। वहीं इसके आसपास अगर खुशबूदार मोमबत्ती लगाई जाए तो और भी ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी आएगी।

• आज के समय में लोग बाजार से प्लास्टिक का क्रिसमस ट्री खरीद लाते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि प्राकृतिक क्रिसमस ट्री से आप वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं। इसलिए घर में असली क्रिसमस ट्री लाएं।

• क्रिसमस ट्री को लोग लाइट और रिबन से सजाते हैं। वहीं कुछ लोग क्रिसमस ट्री पर घंटी भी बांधते हैं। चीनी मान्यता के अनुसार घंटी की आवाज बहुत ही असरदार होती है।घंटी बजने पर इससे निकलने वाला कंपन (वाइब्रेशन) पूरे शरीर में नई ऊर्जा लाता है। साथ ही घंटी की आवाज के कारण बुरी आत्माएं और बुरी ताकतें दूर भागती हैं। लोगों का मानना है कि क्रिसमस ट्री पर लाल रंग के रिबन में बांधकर तीन सिक्के लटकाए जाएं तो घर में धन की कमी नहीं होती है। साथ ही बरकत साल भर जारी रहती है।

• ठंड के मौसम में साफ हवा मिलना बेहद मुश्किल है। ठंड के इस मौसम में फॉग के साथ स्मोक मिलकर स्मॉग बनाता है। जो बेहद घातक है। ऐसे में अगर आप प्राकृतिक क्रिसमस ट्री घर में रखते हैं तो फिर घर में साफ हवा का प्रवाह होगा।

क्रिसमस ट्री के फायदे

क्रिसमस के मौके पर ईसाई धर्म के लोगों के साथ अब अन्य धर्म के लोग भी क्रिसमस के पौधे को घर लाते हैं। कहते हैं कि यह सदाबहार का पौध जीवन में खुशियां देता है और कड़ाके की सर्दी में जीवन का संचार करता है। यह पौधा हमारे लिए कई तरह से उपयोगी और फायदेमंद है।

• सजावटी पौधे की तरह- घर की शोभा और खूबसूरती बढ़ाने के काम आता है। यह पौधा घर के अंदर की हवा को शुद्ध करता है।

• मधुमक्खी-कीड़ों से दूर रखता है- क्रिसमस ट्री जिस घर में रहता है वहां कीड़े नहीं लगते और बैक्टीरिया अपना घर नहीं बना पाता है।

• नकारात्मकता दूर करें- क्रिसमस ट्री से घर में खुशहाली रहती है। नकारात्मकता घर के सदस्यों पर हावी नहीं होती है।

• क्रिसमस ट्री में मां लक्ष्मी का वास- क्रिसमस ट्री का पौधा मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। जिस घर में यह पौधा रहता है वहां धन की कमी नहीं रहती है।

• परिवार में एकता- क्रिसमस ट्री परिवार में लोगों के बीच प्यार बढ़ाने का काम करता है।

Next Story