Begin typing your search above and press return to search.

Chor Panchak 2025 : इस दिन से शुरू हो रहा है ये खतरनाक दिन ! भूलकर भी न करें ये काम, इनके पूजन से मिलेगी सुख-शांति

Chor Panchak 2025 : 31 अक्टूबर को शुक्रवार का दिन है और शुक्रवार के दिन शुरू होने वाले पंचक चोर पंचक कहलाते हैं।

Chor Panchak 2025  : इस दिन से शुरू हो रहा है ये खतरनाक दिन ! भूलकर भी न करें ये काम, इनके पूजन से मिलेगी सुख-शांति
X
By Meenu Tiwari

Chor Panchak 2025, : 31 अक्टूबर 2025 से ऐसा दिन शुरू होने वाला है, जो मुश्किल भरा होगा. इन दिनों में कुछ कार्य करना पूर्णतया निषेध होगा, वरना इससे अच्छा खासा नुकसान हो सकता है. हम बात कर रहे है पंचक की. 31 अक्टूबर 2025 से पंचक की शुरुआत होने जा रही है। जो करीब 4 नवंबर तक रहने वाले हैं। इस कारण इन दिनों में खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। 31 अक्टूबर को शुक्रवार का दिन है और शुक्रवार के दिन शुरू होने वाले पंचक चोर पंचक कहलाते हैं।

शास्त्रों के अनुसार पंचकों के इन 5 दिनों में शुभ कार्यों के साथ ही कुछ खास करना वर्जित माना जाता है। इनको करने से आपको बड़ी समस्या और नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। मान्यता है कि इस पंचक के दौरान जोखिम भरे कामों को करने से भी बचना चाहिए। पंचक के प्रभाव से दुर्घटना की प्रबल संभावना रहती है।




कब लगते हैं पंचक ?

ज्योतिष के अनुसार जब चंद्रमा कुंभ और मीन राशि में गोचर करता है और पांच नक्षत्रों उत्तराभाद्रपद, पूर्वभाद्रपद, शतभिषा, रेवती, धनिष्ठा से होकर गुजरता है। चंद्रमा को एक राशि में ढाई दिन लगते हैं। ऐसे में दो राशि में कुल 5 दिनों का समय लगता है। इस कारण पंचक 5 दिन के होते हैं।

इसके साथ ही पंचक की शुरुआत किस दिन से हो रही है, ये भी काफी मायने रखता है। गुरुवार और शुक्रवार को शुरू होने वाला पंचक चोर पंचक कहलाता है। 31 अक्टूबर को शुरू होने वाला और 4 नवंबर तक चलेगा।




चोर पंचक में न करें ये काम

  • चोर पंचक में विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन, या अन्य मांगलिक कार्य शुरू नहीं करने चाहिए।
  • नया व्यापार शुरू न करें, बड़े वित्तीय निवेश या संपत्ति खरीदना टालना चाहिए।
  • इस समय के दौरान लंबी या महत्वपूर्ण यात्राओं से बचना चाहिए।
  • घर, भवन, या किसी अन्य संरचना का निर्माण शुरू करना अशुभ माना जाता है।
  • बड़े कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करना या महत्वपूर्ण निर्णय लेना टालना चाहिए।
  • हालांकि, कुछ कार्य जैसे दैनिक पूजा-पाठ, दान और आध्यात्मिक गतिविधियां इस दौरान की जा सकती हैं। यदि कोई आवश्यक कार्य करना हो, तो ज्योतिषी से सलाह लेकर उचित मुहूर्त देखना बेहतर होता है।


चोर पंचक में क्या करना चाहिए ?

  • हनुमान चालीसा का पाठ :- चोर पंचक के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी होता है.
  • श्रीसूक्त का पाठ :- चोर पंचक में धन हानि से बचने के लिए श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए.
  • दान- पुण्य :- चोर पंचक में धार्मिक स्थल पर दान करने के बाद ही लेन-देन करें.
  • स्वास्तिक बनाएं :- चोर पंचक में दरवाजे पर हल्दी और कुमकुम से स्वास्तिक बनाएं.

पंचक कितने प्रकार के होते हैं ?




  • रोग पंचक:– रविवार को शुरू होने वाले रोग पंचक में शारीरिक और मानसिक कष्ट हो सकते हैं.
  • राज पंचक:- सोमवार को शुरू होने वाला राज पंचक शुभ माना जाता है, खासकर सरकारी नौकरी के लिए.
  • अग्नि पंचक:- मंगलवार को शुरू होने वाले अग्नि पंचक में आग लगने का खतरा अधिक बना रहता है.
  • चोर पंचक:- शुक्रवार को शुरू होने वाले चोर पंचक में धन हानि या चोरी की संभावना रहती है.
  • मृत्यु पंचक:- शनिवार को शुरू होने वाला मृत्यु पंचक सबसे अशुभ माना जाता है, जिसमें जान-माल के नुकसान का खतरा रहता है.
Next Story