Begin typing your search above and press return to search.

Chandra Grahan: चंद्र ग्रहण का प्रभाव, इन लोगों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव, किसी की बढ़ेगी आमदनी तो किसी की जाएगी नौकरी

Chandra Grahan: 28 अक्टूबर को 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है इस दिन का प्रभाव राशियों पर अलग अलग है...

Chandra Grahan: चंद्र ग्रहण का प्रभाव, इन लोगों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव, किसी की बढ़ेगी आमदनी तो किसी की जाएगी नौकरी
X
By Shanti Suman

Chandra Grahan: इस बार शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। यह भारत में भी दिखेगा। इसीलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा ऐसे में कई साल के बाद ऐसा योग बन रहा है कि शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण का योग बन रहा है इसका प्रभाव भगवान से लेकर आम लोगों पर भी पड़ेगा. शरद पूर्णिमा के अवसर पर रात्रि में चंद्रमा के सामने खीर रखकर सोरस कला प्राप्त की जाती है, वह नहीं किया जाएगा. साथ ही पूर्णिमा के दिन ठाकुर जी का विशेष भोग लगाने का भी विधान है, जो इस साल नहीं लगेगा। आम लोगों की बात करें तो चंद्रग्रहण के एक दिन बाद राहु और केतु की चाल भी बदलने जा रहा है। इससे हर राशि पर प्रभाव पड़ेगा, जो लोगों से सीधा जुड़ा हुआ है।

चंद्रग्रहण का 12 राशियों पर असर

भारत के समय के अनुसार चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर को रात 1:05 बजे शुरू होगा। मध्यरात्रि 1:44 बजे ग्रहण दिखाई देगा। ग्रहण के 9 घंटा पहले सूतक लगेगा। ग्रहण के प्रभाव के उपरांत हिमपात, भूकंप, उपद्रव की आशंका रहेगी। जानते हैं इस चंद्रग्रहण का प्रभाव किस राशि पर पड़ेगा

  • .मेष राशि : ग्रहण के बाद मेष राशि को किसी अनजान भय से परेशानी हो सकती है. लेन-देन में ध्यान रखने की जरूरत है. विश्वासघात हो सकता है पढाई के कार्यों में सफलता मिलेगी।
  • वृष राशि : ग्रहण के बाद वृष राशि क्रोध को काबू में रखें, नहीं तो हानि हो सकती है. नौकरी और शैक्षणिक कार्यों में वृद्धि का योग्य है. मां की तरफ से धन लाभ हो सकता है।
  • मिथुन : ग्रहण के बाद मिथुन राशि स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. खर्च में बढ़ोतरी होगी. जीवन साथी से वैचारिक मतभेद पैदा हो सकता है।
  • कर्क राशि : ग्रहण के बाद कर्क राशि को नौकरी में बदलाव का योग्य बन रहा है. मन प्रसन्न रहेगा. आय भी बढ़ने की संभावना है।
  • सिंह राशि : ग्रहण के बाद सिंह राशि को विदेश यात्रा का संयोग है. धैर्यशीलता में कमी आएगी. कोई दोस्त नौकरी के लिए गॉडफादर बन सकता है।
  • कन्या राशि : ग्रहण के बाद कन्या राशि आय में कमी और खर्च अधिक होगा. स्वास्थ्य पर नजर रखें. बेवजह बाद विवाद होगा।
  • तुला राशि : ग्रहण के बाद तुला राशि भाग दौड़ अधिक रहने की संभावना है. जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें, क्योंकि स्त्री पीड़ा का योग है।
  • वृश्चिक राशि :ग्रहण के बाद वृश्चिक राशि को समय सुखमय रहेगा. आय भी अधिक होगी और खर्च भी. तरक्की का योग्य है।
  • धनु राशि : ग्रहण के बाद धनु राशि तरक्की मिलेगी, लेकिन अतिउत्साही होने से बचें. चिंता और डर सताएगा. पुत्र के सेहत का भी ख्याल रखना है।
  • मकर राशि : ग्रहण के बाद मकर राशि कोतरक्की का योग है. लेकिन मन परेशान रहेगा. माता की सेहत परेशान कर सकती है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
  • कुंभ राशि : ग्रहण के बाद कुंभ राशि को अपनी भावनाओं को वश में रखें. कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होगा. भाइयों को सहयोग मिलेगा।
  • मीन राशि : ग्रहण के बाद मीन राशि को पढ़ाई लिखाई में सफलता मिलेगी. मान सम्मान बढ़ेगा. तरक्की के लिए रास्ता बनेगा. सुखद परिणाम का योग्य है।

    कब लग रहा चंद्र ग्रहण

    शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर को 04.17 am पर शुरू होगी, यह 29 अक्टूबर को 01. 53 am तक रहेगी। शरद पूर्णिमा को शाम 05.20 मिनट पर चंद्रोदय होगा। इस साल शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण देर रात 01 . 06 am पर लगेगा और चंद्र ग्रहण का समापन 29 अक्टूबर को 02. 22am पर होना है। इसका सूतक काल 28 अक्टूबर को दोपहर 02:52 बजे से लग जाएगा। सूतक काल में पूजा और ज्योतिष उपाय नहीं किए जा सकते हैं।

    मतलब चंद्र ग्रहण प्रारंभ समय: 28 अक्टूबर, देर रात 01:06 बजे

    चंद्र ग्रहण समापन समय: 28 अक्टूबर, मध्य रात्रि 02:22 बजे

    सूतक काल का समय: 28 अक्टूबर, दोपहर 02:52 बजे से लेकर मध्य रात्रि 02:22 बजे तक

Next Story