Begin typing your search above and press return to search.

Chandra Grahan 2022- चंद्रग्रहण कब लग रहा है, जानिए सूतक काल, भारत में कब दिखेगा ग्रहण

Chandra Grahan 2022- चंद्रग्रहण कब लग रहा है, जानिए सूतक काल, भारत में कब दिखेगा ग्रहण
X
By NPG News

NPG DESK

Chandra Grahan 2022:: ग्रहण को बहुत ही महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है। देव दिवाली के दिन अब साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगने वाला है। पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को देव दिवाली है। नवंबर में लगने वाला यह ग्रहण 8 नवंबर मंगलवार कार्तिक पूर्णिमा यानि देव दिवाली के दिन ही लग रहा है। यह साल का अंतिम ग्रहण होगा। कार्तिक पूर्णिमा में लगने जा रहे साल के अंतिम चंद्रग्रहण की तिथि, भारत में ग्रहण व सूतक काल का समय,

चंद्रग्रहण में सूतक काल

चन्द्रग्रहण 8 नवंबर 2022 मंगलवार को लगेगा। भारतीय समय अनुसार ग्रहण की शुरुआत दोपहर बाद 1:32 से होगी और ग्रहण की समाप्ति शाम 7:27 मिनट पर होगी। यह खग्रास चंद्रग्रहण होगा। ज्योतिष अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने के करीब 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसलिए चंद्र ग्रहण का सुतक काल भारत में मान्य होगा।

चंद्रग्रहण कहां दिखाई देगा

8 नवंबर को लगने वाला साल 2022 का ये चंद्र ग्रहण भारत समेत कई एशियाई द्वीपों, दक्षिण/ पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर में नजर आएगा।

चंद्र ग्रहण का समय

चंद्र ग्रहण प्रारंभ : 3 बजकर 46 मिनट पर

चंद्र ग्रहण समाप्त 6 बजकर 19 मिनट पर

दरअसल, भारत में जब तक यह चंद्रग्रहण देखा जाएगा उससे काफी समय पहले ही चंद्र ग्रहण प्रारंभ हो चुका होगा।

चंद्र ग्रहण में बरते ये सावधानी

सूतक काल के दौरान खाना नहीं खाना चाहिए और न ही बनाना चाहिए। हालांकि, बीमार व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं खाना खा सकती हैं। सूतक काल में घर के मंदिर में भी पूजा पाठ नहीं किया जाता है। इस दौरान मंदिर में पर्दा लगाकर रखें। साथ ही इस दौरान गर्भवती महिलाओं का विशेष ख्याल रखें। जो खाना बचा हुआ है उसमें तुलसी का पत्ता तोड़कर डाल दें।

Next Story