Begin typing your search above and press return to search.

Chanakya Niti Ka Shalok: जानिए नीति शास्त्र का यह श्लोक क्या कहता हैं कैसे लोग और महिला पर आता है जल्दी बुढ़ापा

Chanakya Niti Ka Shalok: जानिए नीति शास्त्र का यह श्लोक क्या कहता हैं कैसे लोग और महिला पर आता है जल्दी बुढ़ापा
X
By NPG News

Chanakya Niti Ka Shalok: चाणक्य की नीतियां ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर के देशों में प्रसिद्ध है। दुनियाभर के लोग उनकी नीतियों को अपने जीवन में उतारते हैं और सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ते हैं। चाणक्य नीति की आज भी उतनी ही प्रासंगिक है जितना प्राचीन काल में थी। चाणक्य ने कई सारी ऐसी बातें बताई है जिसके बारे में सभी लोगों को ना सिर्फ जानना चाहिए बल्कि उसपर अमल भी करना चाहिए

वो भारत ही नहीं दुनिया के पहले अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, समाजशास्त्री, नीतिशास्त्री माने जाते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के जरिए मनुष्य को बहुत ही जरूरी और कड़े संदेश दिए हैं, जो आज भी उतना ही तर्क संगत है जितना पहले था। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र के चौथे अध्याय में बताया है कि किन कारणों से बुढ़ापा जल्द आ जाता है। अपने श्लोक में आचार्य चाणक्य ने स्त्री, पुरुष और घोड़े के बुढ़ापे के बारे में बताया है। चाणक्य ने बताया है कि आखिर लोग कैसे जल्दी बूढ़े हो जाते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है।

अधवा जरा मनुष्याणां वाजिनां बन्धनं जरा।

अमैथुनं जरा स्त्रीणां वस्त्राणामातपो जरा।।

• चाणक्य नीति के चौथे अध्याय के सत्रहवें श्लोक में लिखा है कि जो व्यक्ति हमेशा यात्रा करते हैं, वे नियमित न होने के कारण जल्दी बुढ़ापे का शिकार हो जाते हैं। यात्रा की थकान व अव्यवस्थित खान-पान व्यक्ति के शरीर पर विपरीत असर डालता है।

• घोड़ा स्वच्छंद विचरण करने वाला प्राणी हो जाता है। यहां तक कि एक कहावत यह भी है कि घोड़ा कभी बूढ़ा नहीं होता। लेकिन यदि मनुष्य ने घोड़े को पालतू बना लिया है और उसे सदा बांध कर रखता है तो वह जल्द ही बूढ़ा हो जाता है। क्योंकि यह इसकी शारीरिक प्रकृति के प्रतिकूल है।

• स्त्रियों के बारे में आचार्य ने अपनी नीति में जो कहा है सुनने में खराब लगेगा लेकिन सत्य है। चाणक्य शास्त्र के मुताबिक अगर पति अपनी पत्नी को शारीरिक सुख न दे तो वह असंतुष्ट रहती हैं और वह जल्द ही बूढ़ी हो जाती हैं। इसी तरह से मनुष्य के कपड़े धूप के कारण जल्दी फट जाते हैं अर्थात धूप उन्हें जल्दी बूढ़ा कर देती है।

Next Story