Begin typing your search above and press return to search.

चैत्र नवरात्रि में करें ये उपाय, माता की कृपा से घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि, बनने लगेंगे रुके काम-नौकरी में मिलेगी तरक्की

Chaitra Navratri Upay: चैत्र नवरात्रि में सच्चे ह्रदय से पूजा अर्चना करने से माता प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से सारे काम बनने लगे हैं. नवरात्रि के दिनों में कुछ उपाय करके आप जीवन में सुख-समृद्धि, व्यापार में सफलता, और नौकरी में तरक्की पा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं चैत्र नवरात्रि में कौन से उपाय करें...

Chaitra Navratri Upay
X

इमेज- AI जनरेटेड 

By Neha Yadav

Chaitra Navratri Upay: चैत्र नवरात्रि साल 19 मार्च 2026 से शुरू हो रहा है और 27 मार्च तक चलेगा. देशभर में नवरात्रि का पर्व बेहद धूमधाम से मनाया जा रहा है. चारो ओर केवल माता रानी के जयकारे सुनाई देते हैं. नवरात्रि में भक्त नौ दिन माता की अलग अलग रूपों की पूजा करते हैं. सच्चे ह्रदय से पूजा अर्चना करने से माता प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से सारे काम बनने लगे हैं. नवरात्रि के दिनों में कुछ उपाय करके आप जीवन में सुख-समृद्धि, व्यापार में सफलता, और नौकरी में तरक्की पा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं चैत्र नवरात्रि में कौन से उपाय करें...

व्यापार और नौकरी में तरक्की के लिए क्या करें

अगर लगातार मेहनत करने के बाद भी व्यापार और नौकरी में तरक्की नहीं मिल रहे है काम में रुकावट आ रही हो, तो मां दुर्गा को घी का दीपक दिखाकर ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे मंत्र का जाप करें. साथ ही एक चांदी का सिक्का देवी चरणों से छूकर तिजोरी या व्यापार स्थल पर रखें.

घर में सुख-शांति के लिए क्या उपाय करें

घर में सुख-शांति नहीं रहता है आयदिन परिवार में कलह होता रहता है तो तो चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घर के पूजा स्थल में जौ को स्थापित करें. साथ ही रोज़ाना मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें और इन जवारों पर जल अर्पित करें. ऐसा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है. इसके अलावा सदस्यों के बीच प्यार बना रहता है.

धन सम्बन्धी समस्या के लिए क्या करें

धन सम्बन्धी समस्या है पैसा रुकता नहीं है, कर्ज से परेशान हैं या फिर जीवन में दरिद्रता फैली हुई है तो नवरात्रि में मां लक्ष्मी को लाल फूल अर्पित करें और उनके सामने बैठकर शांत मन से ॐ श्रीं श्री महालक्ष्म्यै नमः मंत्र की 11 माला का जाप करें.

दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से क्या होगा

नवरात्रि के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ जरूर करें, दुर्गा सप्तशती का पाठ करने घर की नकरात्मक ऊर्जा दूर और बुरी नजर होती है, रोगों से मुक्ति और मानसिक शांति मिलती है. घर में सुख समृद्धि आती है.

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story