Begin typing your search above and press return to search.

Chaitra Navratri Special: आज से शुरू हो गया देवी दुर्गा का आह्वान, जल्दी से हटा दें ये चीजें, माता रानी आएंगी आपके द्वार

Chaitra Navratri Special: आज से शुरू हो गया देवी दुर्गा का आह्वान, जल्दी से हटा दें ये चीजें, माता रानी आएंगी आपके द्वार
X
By NPG News

Chaitra Navratri Special: नवरात्रि के 9 दिन बेहद शुभ होते हैं। कहते हैं इन दिनों जो भी मांगों वह माता रानी पूरा करती है। ऐसे में यदि आप भी माता रानी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो नवरात्रि के पहले या आज ही घर से कुछ खास समान बाहर निकाल फेंके। यदि नवरात्रि में इन चीजों को रखा तो माता रानी नाराज हो सकती है। वहीं सामान बाहर निकालने से घर में सकारात्मकता और सुख-समृद्धि आती है। जानते हैं किन चीजों को हटाना चाहिए।

नवरात्रि में हटा दें ये मूर्तियां

घर से खंडित मूर्तियों को हटा देना चाहिए। खंडित मूर्तियों की पूजा पाठ करना शुभ नहीं है। खासकर नवरात्रि जैसे दिनों में घर में इन्हें रखना अशुभ होता है। इससे घर में बुरी चीजें होती हैं। यह नेगेटिव एनर्जी घर लाती हैं। इनसे दुर्भाग्य भी आता है। इसलिए इन्हें नवरात्रि से पहले विसर्जित कर देना सही होता है। आप इसकी जगह नई मूर्ति ला सकते हैं।

नवरात्रि में फटी-पुरानी चीजें हटा दें

नवरात्रि में अपने घर पुराने और फटे हुए जूते, चप्पल, कपड़े और अन्य पहनने की चीजें नहीं रखना चाहिए। ऐसी चीजों को किसी को दान कर दें या घर से बाहर कर दें। इन्हें रखने से घर में दरिद्रता आती है। फिर आपको मां लक्ष्मी की कृपा नहीं मिलती है। पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी आती हैं। खर्च बढ़ जाते हैं। जॉब और बीजनेस में समस्याएं आने लगती हैं।

नवरात्रि में तामसिक भोजन से परहेज

नवरात्रि में तामसिक भोजन नहीं किया जाता है। हिंदू धर्म में प्याज लहसुन को भी तामसिक भोजन माना जाता है। नवरात्रि में इनका सेवन करने से माता रानी रूठ जाती हैं। फिर आपको मनचाहा फल नहीं मिलता है। वह आपके घर वास नहीं करती हैं। इसलिए नवरात्रि में घर में प्याज-लहसुन का इस्तेमाल न करें। इन्हें घर में भी न रखें। इनसे नौ दिनों के लिए दूर बना लें।

नवरात्रि में ये सामान हटा दें

नवरात्रि में घर में बंद पड़ी घड़ी, मोबाईल, टीवी, गाड़ी या अन्य चीजें रखना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसी चीजें घर में नेगेटिव एनर्जी लाती हैं। इसके अलावा घर में टूटी फूटी चीजें जैसे टूटा फर्नीचर, कांच इत्यादि भी नहीं रखना चाहिए। ऐसी चीजें घर में बुरी घटनाएं कराती हैं। इनसे भाग्य कमजोर होता है। शत्रु आपके ऊपर हावी होता है। वहीं माता रानी भी नाराज हो जाती हैं।

Next Story