Chaitra Navratri 2026 Guide: नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल, 90% लोग नहीं जानते ये बातें..
Chaitra Navratri 2026 Guide: चैत्र नवरात्र में 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों का स्मरण किया जाता है। मान्यता है कि इन दोनों कुछ खास पवित्र नियमों का पालन करके अपना मनचाहा फल प्राप्त किया जा सकता है साथ ही कुछ ऐसी भी गलतियां हैं जिन्हें करते ही लोग पाप के भागीदारी बन जाते हैं और देवी मां की कृपा इन पर नहीं बरसती। ऐसे में हर हिंदू व्यक्ति को यह जानना जरूरी है कि नवरात्रि के नौ दिनों में क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Chaitra Navratri 2026 Guide: हिंदू धर्म पूरी दुनिया का ऐसा धर्म है जहां अनगिनत रीति रिवाज, पर्व और परंपराएं मौजूद हैं। होली, दीपावली जैसे बड़े त्यौहार तो यहां मनाए ही जाते हैं लेकिन चैत्र के महीने में नवरात्र की भी बड़ी धूम होती है। 19 मार्च से शुरू चैत्र नवरात्र में 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों का स्मरण किया जाता है। मान्यता है कि इन दोनों कुछ खास पवित्र नियमों का पालन करके अपना मनचाहा फल प्राप्त किया जा सकता है साथ ही कुछ ऐसी भी गलतियां हैं जिन्हें करते ही लोग पाप के भागीदारी बन जाते हैं और देवी मां की कृपा इन पर नहीं बरसती। ऐसे में हर हिंदू व्यक्ति को यह जानना जरूरी है कि नवरात्रि के नौ दिनों में क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
नवरात्रि के नौ दिनों में क्या करें
नवरात्र का पहला दिन सबसे शुभ माना जाता है इसलिए इस दिन कलश की स्थापना जरूर करें और अखंड ज्योत जलाकर माता के पहले स्वरूप शैलपुत्री का स्मरण जरूर करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करते हुए माता के सबसे पसंदीदा फूल लाल गुड़हल जरूर अर्पित करें। इन नौ दिनों में साधु–संत, गरीब, पशु–पक्षियों को दान पुण्य अवश्य करें।
इन दिनों किए हुए अच्छे कार्यों का फल आपको दोगुना होकर प्राप्त होता है। एक महत्वपूर्ण बात ये है कि पूजा के इन दिनों में अपने खान-पान पर पूरी तरह संयम रखें साथ ही अंतिम दिनों में कन्या पूजन करना बहुत ही लाभ देने वाला होता है।
किन चीजों को करने से बचना चाहिए
नवरात्रि के नौ दिनों में चारों तरफ एक आध्यात्मिक छंटा बिखर जाती है। इस दौरान यदि मांस, मदिरा या प्याज, लहसुन आदि का सेवन किया जाता है तो इससे आपके पुण्य भी पाप में बदलने लग जाते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि इन नौ दिनों में काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए इसके साथ ही अपने बाल, नाखून और दाढ़ी भी काटना वर्जित है।
यदि आप पूरे नौ दिनों के लिए उपवास रहते हैं तो चावल, दाल, गेहूं की रोटी नमक आदि का सेवन नहीं कर सकते और आपके लिए दिन में सोना भी वर्जित है। इन नियमों का पालन करते हुए पूरी श्रद्धा से माता की भक्ति की जाए तो आपके कार्य जरूर सफल होंगे।
