संतों के संदेश से सन्मार्ग: पूर्व विधानसभा स्पीकर कौशिक और भाजपा अध्यक्ष साव शामिल हुए शिव महापुराण कथा में

X
By - NPG News |
13 Nov 2022 6:53 PM IST
रायपुर। श्री चम्पेश्वर शिव महापुराण कथा के अंतिम दिन विधानसभा के पूर्व स्पीकर धरमलाल कौशिक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का आशीर्वाद प्राप्त कर कथा श्रवण किया।
पूर्व स्पीकर कौशिक ने कहा कि हमारे देश एवं प्रदेश में जब-जब अत्याचार बढ़ा तब-तब संत महात्माओं ने अपने प्रकाश से उदयमान सद्मार्ग से किसी न किसी रूप में स्पष्ट मार्गदर्शन दिया। इस तरह के वेद-पुराण के वाचन और धार्मिक आयोजनों से सद्भाव का वातावरण निर्मित होता है।
Tags
Next Story
-
Home
-
Menu

