Begin typing your search above and press return to search.

Eid Ul-Adha 2025: भारत में कब है बकरीद? कुर्बानी की तारीख तय, जानिए इसका महत्व!

बकरीद, ईद-उल-अधा या ईद-उल-जुहा मुस्लिम समुदाय में मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है, जिसे काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है। बकरीद

भारत में कब है बकरीद? कुर्बानी की तारीख तय, जानिए इसका महत्व!
X
By Chitrsen Sahu

Eid Ul-Adha 2025: बकरीद, ईद-उल-अधा या ईद-उल-जुहा मुस्लिम समुदाय में मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है, जिसे काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है। बकरीद इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से जिल हिज्ज महीने की 10 तारीख को मनाई जाती है। आइये जानते हैं बकरीद कब है और क्यों मनाई जाती है।





क्यों मनाई जाती है बकरीद

बकरीद का त्योहार पैगंबर इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। इस्लामिक मान्यता के मुताबिक, अल्लाह ने पैगंबर इब्राहिम की परीक्षा लेनी चाही। तब उन्होंने अल्लाह के प्रति अपना समर्पण दिखाते हुए अपने बेटे इस्माइल को कुर्बान करने का फैसला किया। वह उन्हें सबसे प्रिय थे। बताया जाता है कि जब इब्राहिम अपने बेटे को कुर्बान करने लगे तभी अल्लाह ने उनकी निष्ठा देखकर इस्माइल की जगह एक भेड़ भेज दिया और इस्माइल की जान बचा ली। यह घटना अल्लाह के प्रति पूर्ण समर्पण और बलिदान की भावना का प्रतीक है।





बकरीद का महत्व

बकरीद पर बकरे की कुर्बानी दी जाती है। इसमें कुर्बानी के मांस को तीन हिस्सों में बांट दिया जाता है। पहला जरूरतमंदों को दिया जाता है, दूसरा रिश्तेदारों-दोस्तों को भेजा जाता है और तीसरा हिस्सा अपने परिवार के लिए रखा जाता है। इसके अलावा बकरीद पर नमाज भी पढ़ी जाती है और एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारक भी दी जाती हैं।





किस दिन मनाई जाएगी बकरीद

बता दें कि भारत में बकरीद की तारीख सऊदी अरब में चांद दिखने के आधार पर तय होती है। इस्लामिक कैलेंडर के 12वें महीने जुल हिस्सा का चांद सऊदी अरब में 27 मई को देखा गया था। ऐसे में वहां ईद उल अजहा यानी बकरीद की तारीख 6 जून तय हुई है। भारत में स्थानीय स्तर पर चांद देखा जाता है जिसमें एक दिन की देरी होती है ऐसे में भारत में बकरीद 7 जून को मनाई जाएगी।





Next Story