Begin typing your search above and press return to search.

Bhagwan Nrisinh Jayanti: भगवान नृसिंह जन्मोत्सव कल धूमधाम से मनाया जाएगा...

Bhagwan Nrisinh Jayanti: भगवान नृसिंह जन्मोत्सव कल धूमधाम से मनाया जाएगा...
X
By Gopal Rao

Bhagwan Nrisinh Jayanti: बिलासपुर। कल भगवान नृसिंह जयंती है। इस मौके पर प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बिलासपुर से 7 किलो मीटर की दूर ग्राम हांफा बघर्रा पाठ मंदिर में भगवान नृसिंह नाथ का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

मंदिर के पुजारी पंडित धनेश उपाध्याय ने बताया 4 मई दिन गुरुवार वैशाख शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि में भगवान नृसिंह नाथ जी का जन्मोत्सव है। सुबह से ही भक्तों का ताता दर्शन के लिए लग जाएगा। संध्या 4:00 बजे रामायण का आयोजन मंदिर में होगा एवं 7:00 महा आरती 7:30 प्रसाद वितरण होगा। मंदिर पुजारी ने बताया कि बघर्रा पाठ भगवान जी का आसपास के लोगों में बहुत ही ज्यादा आस्था है। इसे मनोकामना सिद्ध फल प्रदान करने वाला मंदिर माना जाता है। बिलासपुर क्षेत्र के आसपास भगवान नृसिंह नाथ जी का एक भी मंदिर नही है। लिहाजा, दूर-दूर से भक्त लोग दर्शन के लिए मंदिर पहुंचते हैं। नव वर वधु भगवान से आशीर्वाद लेकर अपने गृह जीवन में प्रवेश करते हैं। जिन भक्तों को सत्य नारायण जी का कथा सुनना होता है वह मंदिर में आकर कथा सुनकर अपने पापो से मुक्त होते है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story