Begin typing your search above and press return to search.

Khatu Shyam mandir time table: खाटू श्याम मंदिर, यहां जानिए मंदिर में दर्शन और आरती का समय, मंदिर की मान्यता जानकर हो जाएंगे हैरान

खाटू श्याम मंदिर राजस्थान के सीकर जिले में स्थित है| जो ना सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध है| मंदिर में दर्शन करने का समय मौसम और विशेष दिनों के अनुसार अलग-अलग होता है|

Khatu Shyam mandir time table: खाटू श्याम मंदिर, यहां जानिए मंदिर में दर्शन और आरती का समय, मंदिर की मान्यता जानकर हो जाएंगे हैरान
X
By Aakanksha Pandey

Khatu Shyam mandir time table: खाटू श्याम मंदिर राजस्थान के सीकर जिले में स्थित है| जो ना सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध है| खाटू श्याम के दर्शन के लिए दूर दराज से लोग पहुंचते हैं | यह मंदिर बर्बरकी को समर्पित है, जिन्हें खाटू श्याम के नाम से भी जाना जाता है |

बर्बरकी को समर्पित मंदिर

बता दें कि यह मंदिर बर्बरकी को समर्पित है| बर्बरकी महाभारत के एक वीर योद्धा थे| बर्बरकी पांडव भीम के पोते थे| घटोत्कच और आहिलवती के पुत्र थे| इसके साथ ही उन्हें महान योद्धा के रूप में भी जाना जाता है| बताया जाता है कि बर्बरकी के पास तीन दिव्य बाण थे जिनसे वे युद्ध को तुरंत समाप्त कर सकते थे.उनकी खास बात यह थी कि उन्होंने हारने वाले की तरफ से युद्ध लड़ने का निर्णय लिया था|

इस तरह पड़ा खाटू श्याम नाम

जानकारी के मुताबिक, महाभारत के युद्ध के दौरान, भगवान श्रीकृष्ण ने बर्बरीक से अपना शीश दान में मांगा था, जिसके बाद बर्बरीक ने बिना किसी संकोच के अपना शीश दान कर दिया था| इसी के चलते श्रीकृष्ण ने बर्बरीक को कलयुग में खाटू श्याम नाम से पूजे जाने का वरदान दिया था|

मंदिर की बड़ी मान्यता

खाटू श्याम मंदिर भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है| लाखों-करोड़ों की संख्या में भक्त यहां अपनी मनोकामना लेकर पहुँचते हैं| खाटू श्याम मंदिर की ऐसी भी मान्यता है की बाबा श्याम हारे का सहारा हैं और उनके दर्शन मात्र से भक्तों की परेशानियां दूर हो जाती हैं|

मंदिर में होती है 5 तरह की आरती

जानकारी के अनुसार, खाटू श्याम मंदिर में पांच तरह की आरती की जाती है| पहली आरती है मंगला आरती, यह आरती सुबह मंदिर के खुलते ही की जाती है| दूसरी आरती है श्रृंगार आरती- जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि इस आरती के दौरान खाटू श्याम बाबा का श्रृंगार करके उन्हें नए वस्त्र पहनाए जाते हैं। ​तीसरी आरती है भोग आरती,यह आरती दोपहर के समय खाटू श्याम बाबा को भोग लगाकर की जाती है। चौथी आरती है संध्या आरती, सूर्यास्त से कुछ पहले संध्या आरती की जाती है और पांचवी आरती है शयन आरती, रात्रि में शयन आरती करने के बाद मंदिर के पट को बंद कर दिया जाता है।

मंदिर में दर्शन का समय

जानकारी के मुताबिक, खाटू श्याम के दर्शन करने का समय मौसम और विशेष दिनों के अनुसार अलग-अलग होता है| सर्दी के समय खाटू श्याम मंदिर सुबह 5:30 बजे पर खुलता है और रात 9:00 बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते है| वहीं गर्मी के मौसम में मंदिर सुबह 4:30 बजे तक खुलता है और रात 10:00 बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं|

Next Story