Begin typing your search above and press return to search.

Ayodhya Ram Mandir News अयोध्या जाने की सोच रहें तो यहां जानिए राम मंदिर से जुड़ी जानकारी कब कैसे आमजन करेंगे दर्शन

Ayodhya Ram Mandir News रामलला विराजित हो चुके हैं, जानिए मंदिर से जुड़ी जानकारी कब कैसे आमजन करेंगे दर्शन

Ayodhya Ram Mandir News अयोध्या जाने की सोच रहें तो यहां जानिए राम मंदिर से जुड़ी जानकारी कब कैसे आमजन करेंगे दर्शन
X
By Shanti Suman

Ayodhya Ram Mandir News: राम मंदिर में रामलला 22 जनवरी को विराजमान हो चुके हैं। आज से आम जनता के लिए भगवान राम के दर्शन शुरु हो जाएंगे। भगवान राम के भक्त उनके दर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यदि आप भी अयोध्या जा रहे हैं भगवान राम के दर्शन करने के लिए तो आपको कुछ जरुरी बातों का ख्याल आइए जानते हैं रामलला के दर्शन का समय मंदिर में आरती का समय सहित कई महत्वपूर्ण जानकारी।

राम मंदिर से जुड़ी जानकारी

23 जनवरी से अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में दर्शन शुरु हो चुके हैं। राम मंदिर सुबह 7 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक ही श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा। दोपहर में ढाई घंटे के लिए मंदिर रामलला के विश्राम के लिए बंद रहेगी। मंदिर में आरती दो बार होगी एक सुबह की आरती और एक संध्या आरती। इसके बाद संध्या में दर्शन के लिए श्रद्धालु 2 बजे से शाम 7 बजे तक आ सकते हैं।

कब से होंगे रामलला के दर्शन?

आज यानी 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से मंदिर के दरवाजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके बाद भक्तजन मंदिर में प्रवेश कर रामलला के साक्षात दर्शन कर पाएंगे और उनकी आरती में सम्मिलित हो पाएंगे।राम जन्मभूमि पर स्थित होने की वजह से, राम भक्तों के लिए इस मंदिर का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के बाल स्वरूप की मूर्ति को गर्भ गृह में स्थापित किया गया है।

रामलला की आरती दिन में तीन बार होगी। श्रृंगार के समय, भोग के समय और एक संध्या के समय।

सुबह की श्रृंगार आरती 6:30 बजे

दोपहर की भोग आरती 12 बजे

संध्या आरती शाम 7:30 बजे

योध्या राम मंदिर की ऑफिशियल वेबसाइट श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अनुसार, मंदिर में दर्शन के लिए भक्तजन सुबह 7 बजे से लेकर सुबह 11:30 बजे तक आ सकते हैं। इसके बाद संध्या दर्शन के लिए दोपह 2 बजे से लेकर शाम 7 बजे के बीच आ सकते हैं।रामलला के दर्शन के साथ-साथ आप उनकी सुबह और संध्या की आरती में भी सम्मिलित हो सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको पास बुक करने होंगे। आरती के लिए मिल रहे पास फ्री हैं, लेकिन इसके लिए आपको पहले बुकिंग करवा के पास लेने होंगे। पास दो तरीकों से बुक किया जा सकता है, ऑनलाइन और ऑफलाइन।

ऑनलाइन पास बुकिंग राम मंदिर की वेबसाइट पर होगी और ऑफलाइन बुकिंग के लिए श्री राम जन्मभूमि के कैम्प ऑफिस जा कर ले सकते हैं। इसके लिए आपको वैलिड गर्वरमेंट पहचान पत्र दिखाना होगा, तभी आपको पास मिलेंगे।

सुबह की शृंगार आरती के लिए आपको एक रात पहले बुकिंग करनी पड़ेगी और संध्या आरती के लिए आधा घंटा पहले जाना पड़ेगा। बिना पास के आपको मंदिर में प्रवेश नहीं लेने दिया जाएगा। इसलिए अगर आप रामलला के दर्शन करना चाहते हैं, तो पास बुक करवाएं और अपनी गवरमेंट आईडी साथ लेकर जाएं।बता दें कि मंदिर के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई अन्य वीवीआईपीज (VVIPs) को आमंत्रित थे। प्रधानमंत्री ने रामलला की 51 इंच ऊंची मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की।

इस मूर्ति पर भगवान विष्णु के दस अवतारों और सनातन धर्म के महत्वपूर्ण चिन्हों को भी दर्शाया गया है। सुंदर वस्त्र और आभूषणों में रामलला की छवि देखते ही बनती है। प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया था, चारों ओर फूल और भगवान राम के कट आउट, आदि से सजाया गया है। इसलिए एक बार आपको भी रामलला के दर्शन करने जरूर जाना चाहिए।ऐसा बताया जा रहा है कि शुरुआत में आरती में केवल 30 लोग ही शामिल हो सकते हैं। आगे चलकर इस संख्या को बढ़ा दिया जाएगा। जिससे ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु आरती में शामिल हो सकें। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि हर रोज डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन करने के लिए आएंगे। ऐसे में दर्शन करे के लिए श्रद्धालु को 15 से 20 सेकंड का समय मिलेगा। वृद्ध और दिव्यांग लोगों यदि दर्शन के लिए जा रहे हैं तो उनके लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है।


Next Story