Begin typing your search above and press return to search.

Aghor Ashram: अघोरेश्वर जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रमः बाबा कीनाराम और अघोरेश्वर भगवान राम की जयंती पर अघोरान्ना परो मंत्र...का 24 घंटे का जाप शुरू...

Aghor Ashram: वाराणसी के पड़ाव स्थित गंगा नदी के किनारे बने सर्वेश्वरी समूह देवस्थानम् में आज से अघोरेश्वर जयंती का दो दिवसीय कार्यक्रम प्रारंभ हो गया। औघड़ गुरूपद संभव राम जी की उपस्थिति में विधिवत पूजा-पाठ के बाद 24 घंटे का अखंड कीर्तन का परिक्रमा शुरू हुआ।

Aghor Ashram: अघोरेश्वर जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रमः बाबा कीनाराम और अघोरेश्वर भगवान राम की जयंती पर अघोरान्ना परो मंत्र...का 24 घंटे का जाप शुरू...
X
By Gopal Rao

Aghor Ashram: वाराणसी (पड़ाव)। अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम्, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी का 425 वाँ जन्म षष्ठी (लोलार्क षष्ठी) पर्व श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी के सान्निध्य में भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इसी के साथ परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के 89वें जयंती पर्व के दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।


इस अवसर पर प्रातःकालीन सफाई श्रमदान के बाद सुबह 8ः00 बजे पूज्यपाद बाबा गुरुपद संभव राम जी ने बाबा कीनाराम जी की प्रतिमा का विधिवत् पूजन किया। तत्पश्चात् अघोर शोध संस्थान के निदेशक डॉ० अशोक कुमार सिंह द्वारा सफलयोनि का पाठ किया गया। इसके पश्चात् पूज्य बाबा ने आश्रम के उपासना स्थल (चिरकुट देवी विहार) में हवन-पूजन के बाद दो दिनों तक चलने वाले अखंड संकीर्तन “अघोरान्ना परो मन्त्रः नास्ति तत्वं गुरोः परम्” का शुभारम्भ देवी मन्दिर की पञ्च परिक्रमा करके किया।


उल्लेखनीय है कि भाद्र शुक्ल सप्तमी तदनुसार शनिवार 30 अगस्त 2025 को परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी की 89वीं जयंती मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रान्तों से आए संस्था के सदस्य, भक्त व श्रद्धालुगण सम्मिलित हो रहे हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story