Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Dainik Rashifal 20 March 2023: अच्छा या बुरा 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Dainik Rashifal 20 March 2023: मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं—

Aaj Ka Dainik Rashifal 20 March 2023: अच्छा या बुरा 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार, जानिए आज का दैनिक राशिफल
X
By NPG News

Aaj Ka Rashifal 20 March 2023:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--


आज का पंचांग : आज20 मार्च सोमवार

तिथि-चतुर्दशी 01:47 AM, Mar 21 तक

आज का नक्षत्र-शतभिषा 07:39 PM तक उसके बाद पूर्व भाद्रपद

आज का करण-विष्टि और शकुनि

आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

आज का योग- शुभ

आज का वार-सोमवार

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज रोगों से छुटकारा मिलेगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, निर्णय लेने से पहले सोच-विचार अवश्य करें। यात्रा मंगलमय एवं सफलता की नई राह दिखाएगी। विद्यार्थियों को आशातीत सफलता अवश्य मिलेग

शुभ रंग- लाल

आज क्या न करें- आज भावनाओं पर नियंत्रण रखें

उपाय– शनि चालीसा का पाठ करें। शनि का प्रकोप कम होगा।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले पारिवारिक दृष्टि से अति उत्तम रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा, बिगड़े काम बनेंगे। आज की शुरुआत और मध्य में सोचे हुए काम सम्पन्न होंगे, शत्रु निर्बल रहेंगे।व्यापार, निवेश, नौकरी लाभकारी रहेंगे।माता-पिता का स्नेह मिलेगा, संतान सुख अच्छा मिलेगा। साथी के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

आज क्या न करें- आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें।

उपाय– शंख को घर के मंदिर में रखेंगे तो नौकरी मिलेगी।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज का दिन वाद-विवाद, मनमुटाव लेकर आ रहा है जिससे मन अशांत रहेगा, कार्य में विलम्ब होगा। दोपहर बाद परिश्रम के अनुपात में सफलता प्राप्त होगी। समय की अनुकूलता का लाभ उठाने से न चूकें। सेहत के प्रति ध्यान दें।

शुभ रंग- हरा

आज क्या न करें- आज तेज रफ्तार गाड़ी न चलाएं

उपाय– आज गायत्री मंत्र के जाप से लाभ मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज का दिन सुख-समृद्धि के साधन बढेंगे, बिजनेस में लाभ, मान-प्रतिष्ठा एवं कार्य कुशलता से संतोष प्राप्त होगा। यात्रा में सावधानी बरतें, आज यात्रा लाभ नहीं देगी। शिक्षा क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए कोई शुभ परिणाम सामने आएगा।

शुभ रंग- हरा

आज क्या न करें-आज शराब के सेवन से बचें

उपाय– आज सूर्य को जल चढ़ाएं, लाभ मिलेगा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज का दिन बिजनेस में जो कार्य रूके हुए थे, वे पूरे होने लगेंगे, बिजनेस, नौकरी में लाभ प्राप्त होगा, परन्तु मन में संयम बनाकर चलना ही श्रेयस्कर होगा। निकट दूर की छोटी-मोटी यात्राऐं लाभदायक रहेंगी। दोस्तों के सहयोग से जहां मन प्रसन्न होगा वहीं शिक्षा के क्षेत्र में लाभ होगा।।

शुभ रंग- लाल

आज क्या न करें- आज अपनी खुशियों को शेयर करने से बचें

उपाय– आज लाल चंदन,लाल पुष्प भगवान सूर्य को अर्पित करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि के जातक अपने साथी के साथ ज्यादा समय बिताने के अवसर मिल सकते हैं। संबंधों में थोड़ी दूरी का एहसास हो सकता है। खर्च आमदनी की तुलना में बहुत ज्यादा हो सकता है, लेकिन आय के नये साधन बनेंगे। नौकरी में कार्यभार रहेगा। बिजनेस अच्‍छा चलेगा।

शुभ रंग- लाल

आज क्या न करें- आज उधार देनें से बचें

उपाय– किसी गरीब को वस्त्र भोजन दे।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज जातक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, जिससे कार्यस्थल पर काफी अच्छा परफॉर्मेंस दे सकेंगे। समस्याओं को हल करने के लिए कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। आज आप अनावश्यक बोझ से जितना दूर रहेंगे, उतना फायदे में रहेंगे। जल्दबाजी ना करें।

शुभ रंग- नीला

आज क्या न करें- आज किसी को भी दिल की बात बताने से बचें।

उपाय– आज ऊं हनुमनते नम: मंत्र का जप करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले जातक जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। करियर में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा। पैसों के मामले में बड़ी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की जरूरत है।कामकाज के सिलसिले में यात्रा की संभावना होगी।

शुभ रंग- सफेद

आज क्या न करें- आज दूध न पीए।

उपाय– आज मां लक्षमी की पूजा करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज पूरा दिन दोस्तों के सहयोग से लाभ मिलेगा। सेहत के प्रति विशेष सावधानी बरतनी होगी। मेष राशि व्यवसायिक क्षमता का विस्तार होगा, यात्रा सुखद एवं धन लाभ, कार्य सिद्धि प्रदान करेगी। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए सफलतादायक रहेगा।

शुभ रंग- पीला

आज क्या न करें-आज शराब का सेवन न करें।

उपाय आज ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट स्वाहा मंत्र का नियमित जाप करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है, आज भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। दोपहर बाद परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। धन लाभ की समस्याएं दूर होंगी, बिजनेस में नई योजनाएं सफल होंगी, परिवार की समस्याएं सुलझेंगी।

शुभ रंग- लाल

आज क्या न करें- आज किसी से कुछ न लें

उपाय– आज गायत्री मंत्र के जाप से लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज बिजनेस में अनावश्यक खर्च हो सकता है। खर्च सोच-विचार कर ही करें, हानि उठानी पड़ सकती है। आज का दिन मनोरंजन कार्यों में बितेगा, जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। बाहर जाने का मन बनायेंगे।

शुभ रंग- हरा

आज क्या न करें- आज किसी को उपहार देने से बचें।

उपाय– आज पत्नी या मां को चांदी दान करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज विशेष सावधानी बरतें, मिश्रित बिजनेस में लाभ-हानि बराबर रहेगी, कुछ दिन छोड़कर भाग्य का साथ भी प्राप्त होगा। दूर की यात्रा स्थगित कर दें, क्योंकि न चाहते हुए भी आपके सामने प्रतिकूल परिस्थिति आएगी। कर्म के साथ भाग्य का साथ विद्यार्थियों को सफलता दिलाएगा।

शुभ रंग-हल्का रंग

आज क्या न करें-आज झूठ न बोले

उपाय – आज किसी जरूरतमन्द को हरा वस्त्र दान करें। ।

Next Story