Begin typing your search above and press return to search.

12 November Ka Love Rashifal: धनु राशि वाले सेहत को लेकर रहेंगे परेशान, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल

12 November Ka Love Rashifal: धनु राशि वाले सेहत को लेकर रहेंगे परेशान, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल
X

शनिवार राशिफल

By NPG News

12 November Ka Love Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग : आज 12 नवम्बर शनिवार

तिथि- चतुर्थी 10:25 PM तक उसके बाद पञ्चमी

आज का नक्षत्र-मॄगशिरा 07:33 AM तक उसके बाद आर्द्रा

आज का करण-बालव और कौलव

आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

आज का योग-साध्य

आज का वार- शनिवार

राहुकाल - 10:48 AM से 12:10 PM तक

चन्द्रमा - मिथुन राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। साथ ही उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। इससे जातक के व्यापार में लाभ मुनाफा होगा। व्यवसाय में जातक को आज सफलता हाथ लगेगा। आज अकस्मात किसी सेलिब्रेटी से मिल सकते है। आज जातक अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज घर में तोता पालेंगे तो अच्छा रहेगा।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज जातक अगर नौकरी की तलाश में है तो आसानी से मिल सकता है। राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में भी जातक को विजय मिलेगा और जातक हर काम भी समय से पूरा करेंगे। शाम से लेकर रात तक का समय जातक किसी मांगलिक समारोह में बिताएंगे और जातक का मन भी प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग- पीला

उपाय– आज आज उड़द के पकौड़े कुत्ते को खिलाएं।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है।जातक का कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है, लेकिन बेहतर यही होगा कि कोई भी कदम उठाने से पहले सावधानी बरतें। आज बिना कारण जातक के कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन उससे जातक का कुछ नहीं होगा। आज जातक का व्यवसाय सुदृढ़ होगी और जातक पैसे बचाने में भी सफल रहेंगे। वाहन सुख मिलेगा।

शुभ रंग- हरा

उपाय– दही खाकर ही किसी काम की शुरुआत करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। इससे अपने भविष्य की चिंता कम होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज पुरुषार्थ एवं आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मित्रों के सहयोग से अनुकूलता प्राप्त होगी। आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से जो निर्णय लेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होगी।

शुभ रंग- लाल

उपाय– घर में मोर पंख रखें, अपनों से दूर कम होगी।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। सब काम बनते चले जाएंगे। आज उन्हीं कार्य को करने की सोचें, जो अधिक जरूरी हों, सायं काल से लेकर रात तक का समय आध्यात्मिक व धार्मिक कार्य में व्यतीत करेंगे और मन को सुकून प्राप्त होगा। आज भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी और किसी काम के बन जाने से खुशी होगी।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– जातक गुलाब का फूल शयनकक्ष में रखें, संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि आज कुछ खास होने वाला है क्योंकि आज व्यवसाय में कुछ नया करने की सोचेंगे और उसका लाभ भी अवश्य होगा। संतान पक्ष का पूर्ण सुख व सहयोग आज जातक को प्राप्त होगा। जातक अपने काम धंधे को लेकर भी मन में कुछ नई योजना बनाएंगे। आज कुछ नया सीखने का भी अवसर मिलेगा।व्यर्थ के व्यय से बचना होगा।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज किसी नवविवाहित जोड़े को उपहार देंगे तो प्यार मिलेगा या शादी तय होगी।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज जातक अपने परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। आज संभल कर काम करने की जरूरत होगी। यदि कोई निवेश कर रहे है तो सोच-समझ ले, नहीं तो भविष्य में वह डील आप को नुकसान पहुंचा सकती हैं। दोस्तों के साथ मौज मस्ती करेंगे। यदि बहन की शादी में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी।

शुभ रंग- भूरा

उपाय– आज पक्षियों के लिए घोंसला बनाएं, नौकरी में लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज का दिन जातक अपने किसी कार्य को पूरा करने के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें सफलता की प्राप्ति होगी। यदि लंबे समय से कोई कार्य रुका हुआ था, तो वह समय से पूरा हो सकता है, जिससे मन में प्रसन्नता होगी। आज नौकरी में किसी अधिकारी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज मंदिर के निर्माण काम में सहयोग करेंगे तो खुद उसका आपको लाभ मिलेगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार के लिए आज अनुकूल रहेगा। धन लाभ भी अधिक होगा, लेकिन स्वास्थ्य आज परेशान कर सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि संभल कर रहें और खान-पान पर ध्यान दें। विद्यार्थी गुरुओं की सेवा करके गुप्त विद्या ग्रहण करेंगे। धार्मिक कार्य में भी आज रुचि बढ़ती हुई दिखेगी। यदि नया व्यापार करने का मन बना रहे हैं, तो उसमें भरपूर सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- पीला

उपाय आज किसी दोस्त या किसी रिश्तेदार को उपहार देंगे तो अच्छा रहेगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक पुराने व रुके कामों के पूरा होने की भरपूर संभावना है, लेकिन अपने आलस को दूर भगाना होगा, तभी यह संभव है। आज जातक दूसरों को सही साबित करने में सफल रहेंगे। जातक को किसी धार्मिक समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है। मन में अच्छी भावना जागृत होगी। परिवार में आज कुछ अवरोध उत्पन्न हो सकता हैं, जो आपको तनाव दे सकता हैं। नौकरी व बिजनेस के लिए बढ़िया है शुक्रवार का दिन।

शुभ रंग- लाल

उपाय– गाय को रोटी देंगे तो धन की समस्या दूर होगी।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन जातक के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, जिसका तेज चारों ओर फैलेगा। व्यापार में किसी भी तरह के लेनदेन से आज सावधानी रखें, नहीं तो आज धन कहीं फस सकता है। आज जीवनसाथी को मनाने की भरपूर कोशिश करेंगे। संतान के भविष्य की चिंता आज सत्ता सकती है। नौकरी की दिशा में प्रयासरत लोगों को आज नए अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग- नीला

उपाय– घर को सुगंधित रखेंगे तो सकारात्मकता बनी रहेगी।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन आज उन्नति से भरा रहेगा। जातक के ज्ञान में भी वृद्धि होगी और बाधाएं आज दूर होंगी। जातक को अपने भाई बहनों की तरफ से पूरा सहयोग मिलेगा। जातक अपने नए व्यापार के लिए नई योजनाएं बनाएंगे और उसमे जातक को सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आज अपने पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। घर पर परिवार और छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करेंगे।

शुभ रंग- पीला

उपाय– घर में तोता पालेंगे तो अच्छा रहेगा।

Next Story