Snan kab karna chahiye: क्या आप भी दोपहर 12 बजे के बाद नहाते हैं? तुरंत छोड़ दें ये आदत, जानें चौंकाने वाले नुकसान और वास्तु दोष!
आजकल ज्यादातर लोगों को देर से नहाने की आदत होती है लेकिन देर से नहाना आपके जीवन में कई समस्याएं पैदा कर सकता है। शास्त्रों के मुताबिक देर से स्नान करने से आपको कई तरह के दोष लग सकते हैं। जो आपकी उन्नति मार्ग में बाधाएं उत्पन्न करते हैं। देर से नहाने से ना सिर्फ आपको शारीरिक बल्कि मानसिक परेशानियां भी घेर सकती है।

आजकल ज्यादातर लोगों को देर से नहाने की आदत होती है लेकिन देर से नहाना आपके जीवन में कई समस्याएं पैदा कर सकता है। शास्त्रों के मुताबिक देर से स्नान करने से आपको कई तरह के दोष लग सकते हैं। जो आपकी उन्नति मार्ग में बाधाएं उत्पन्न करते हैं। देर से नहाने से ना सिर्फ आपको शारीरिक बल्कि मानसिक परेशानियां भी घेर सकती है।
मानसिक रूप से भी हो सकते हैं परेशान-
कहा जाता है कि देर से नहाने से चंद्रमा, शनि और राहू की ऊर्जा पर प्रभाव पड़ता है। जिसकी वजह से विष योग बनता है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी आपको नहीं मिल पाता। दरअसल 12 बजे के बाद आप नहाते है तो सूर्य का नकारात्मक असर आप पर पड़ सकता है और इन्ही वजहों से आपको आपके करियर में ग्रोथ नहीं मिल पाता और मानसिक रूप से भी आप परेशान रहते हैं।
शास्त्रों में कहा गया है कि दोपहर 12 बजे तक का समय ऊर्जा से भरपूर होता है और 12 से पहले आप स्नान कर लें तो आपका शरीर, मन और आत्मा की शुद्धि होती है ग्रहों का सकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है लेकिन आप 12 बजे के बाद स्नान करें तो तामसिक प्रभाव बढ़ने लगता है जिसकी वजह से मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक ऊर्जा में कमी आ सकती है। इतना ही नहीं यदि आप 12 बजे के बाद स्नान करते है तो इसकी वजह से आपके विचारों में नकारात्मकता आ सकती है। आप आलस्य से घिरे हुए हो सकते है।
इन उपायों को अपनाएं-
12 बजे से पहले स्नान करें। जिससे आपके कार्य सफल होंगे आप आत्मविश्वास से भरे हुए होंगे। आप पूरे दिन सकारात्मक रहेंगे। नहाने के बाद टूटे हुए बालों को बाथरूम में ना छोड़े। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इससे मंगल ग्रह और शनिदेव नाराज हो सकते है और घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है। जो आपके करियर में रूकावट पैदा करेगी। नहाने के बाद बाल्टी बाथरूम में छोड़ते है तो ये भी आपके घर में आर्थिक समस्याओं को जन्म दे सकता है। नहाने के बाद आप या तो सीधी बाल्टी में पानी भरकर रखें बाल्टी में पानी नहीं है तो उसे उल्टा करके रख दें। नहाने के बाद गंदे कपड़े ना धोएं यदि आपको कपड़े धोने का कार्य करना भी है तो नहाने से पहले ही कर लें क्योंकि नहाने के बाद गंदे कपड़े धोने से आप पर नकारात्मकता हावी हो सकती है।