Begin typing your search above and press return to search.

जेपी नड्डा के स्वागत के दौरान महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

जेपी नड्डा के स्वागत के दौरान महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
X
By NPG News

नई दिल्ली 23 जनवरी 2020 ग्रेटर नोएडा में जीरो पाइंट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के दौरान कथित तौर पर एक कार्यकर्ता द्वारा महिला सिपाही से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पुलिस और भाजपाइयों में जमकर नोंकझोंक भी हुई। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के जेवर पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने नड्डा के लिए एक स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। इसी कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता द्वारा महिला सिपाही से छेड़छाड़ की गई।

बताया जा रहा है कि इस दौरान गौतमबुद्घनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, सपा से भाजपा में शामिल हुए सुरेंद्र नागर, विधायक पंकज सिंह, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, कैप्टन विकास गुप्ता और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम समेत कई नेता भी वहां पर नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए मौजूद थे।

ज्ञात हो कि नड्डा नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जनता में फैले भ्रम को दूर करने के लिए आज जेवर और आगरा जा रहे हैं। भाजपा जगह-जगह रैली का आयोजन कर जनता को इसके बारे में जानकारी दे रही है।

Next Story