महिला डॉक्टर गिरफ्तार : रेप पीड़िता का महिला डाक्टर ने कर दिया अबॉर्शन…..फिर लाखों रुपये मांगे… नहीं देने पर खुद ही थाने में की थी शिकायत

गरियाबंद 19 मार्च 2021। गरियाबंद पुलिस ने एक महिला डाक्टर को गिरफ्तार किया है। लेडी डाक्टर का नाम डॉ कविता लाल बताया जा रहा है। डाक्टर पर आरोप है कि उसने एक रेप पीड़िता लड़की का आबॉर्शन किया था। हैरानी की बात ये है कि जब पैसे पर बात नहीं बनी तो महिला डाक्टर खुद ही लड़की और उसके परिजनों को लेकर थाने पहुंच गयी। इस मामले में एसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर हुई जांच के बाद पुलिस ने महिला डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया है, जहां से कोर्ट के निर्देश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
आरोप है कि लेडी डाक्टर ने आबॉर्शन के नाम पर लड़की के परिजनों से 4 लाख रुपये की डिमांड की थी। दरअसल जिस लड़की का आबॉर्शन किया गया है, उसका कुछ दिन पहले ही रेप किया गया था। रेप का आरोपी भी पुलिस की गिरफ्तार में 1 महीने पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इधर कुछ दिन से लड़की के पेट में दर्द हो रहा था। जानकारी के मुताबिक, 20 नवंबर को पेट दर्द होने पर परिजन नाबालिग को लेकर रायपुर के गोबरा नवापारा स्थित अंजली क्लीनिक पहुंचे थे। यहां पर महिला डॉक्टर कविता लाल ने परिजनों को नाबालिग के पेट में ट्यूमर होने की जानकारी दी थी। इलाज शुरू हुआ तो डॉक्टर ने गर्भवती होना बताया। आरोप है कि महिला डॉक्टर ने गर्भपात के लिए 4 लाख रुपए भी मांगे। इतनी बड़ी रकम परिजनों ने देने में असमर्थता जताई।
इसके बाद डाक्टर कविता लड़की और उसके परिजनों को लेकर अस्पताल पहुंची और फिर मामला दर्ज कराया। इस मामले में एसपी भोजराम पटेल ने जांच का निर्देश दिया। जांच में महिला डाक्टर को दोषी पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डॉक्टर के अस्पताल में भर्ती होने के दो से तीन दिन बाद ही नाबालिग का गर्भपात हो गया था। फिलहाल महिला डॉक्टर को गिरफ्तार कर रायपुर जेल भेज दिया गया है।