Begin typing your search above and press return to search.

महिला ऑटो चालक ने सवारी को पीटा.. वीडियो वायरल.. गुटों में बंटे ऑटो संघ में आरोप प्रत्यारोप.. किसी पक्ष ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट

महिला ऑटो चालक ने सवारी को पीटा.. वीडियो वायरल.. गुटों में बंटे ऑटो संघ में आरोप प्रत्यारोप.. किसी पक्ष ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट
X
By NPG News

अंबिकापुर,17 सितंबर 2021। किसी समय शहर की पहचान और गर्व का सबब बनी महिला ऑटो चालक विवादों में घिर रही हैं। इन महिला ऑटो चालकों पर यह आरोप लगातार लग रहा है कि ये दिगर ऑटो चालकों और कभी यात्रियों से आक्रामक व्यवहार के साथ पेश होती हैं। हालाँकि महिला ऑटो चालक इन आरोपों को ग़लत बताते हुए विवाद के लिए दूसरे पक्ष को जवाबदेह बताते रही हैं। लेकिन एक वायरल वीडियो ने महिला ऑटो चालकों को फिर सवालों में ला खड़ा किया है।

वीडियो में महिला ऑटो चालक एक यात्री की डंडे से पिटाई करते दिख रही हैं, हालाँकि इस मसले की कोई शिकायत किसी भी पक्ष की ओर से थाने तक नही पहुँची है।इस मसले को लेकर पिटने वाले व्यक्ति ने जरुर डंडे से पीटे जाने का आरोप लगाया है। इस डंडा पिटाई की वजह में किराया विवाद बताया गया है, जिसके अनुसार जितना किराया तय था यात्री वह किराया नहीं दे रहा था।

विवादों के इस मसले में ऑटो संघ की भी अपनी आंतरिक सियासत है। ऑटो संघ को दो फाड़ करने और नया संघ बनाकर क़ाबिज़ होने की क़वायद की कोशिश के आरोप भी ऑटो संघ महिला ऑटो चालकों पर लगाता रहा है। मारपीट के ऐसे विवाद महिला ऑटो चालकों को और विवादों में लाते हैं।

Next Story