Women's Must Have Outfits For Traveling: वेकेशन प्लान कर ली? स्टाइलिश, क्लासी और फोटो रेडी देखने के लिए खरीद लीजिए ये ड्रेसेज़
Women's Must Have Outfits For Traveling: अब बच्चों की छुट्टी का समय आ रहा है और इसके साथ ही घर में चर्चाएं शुरू हो जाती हैं वेकेशन प्लान करने की। अब जब आपने अपना डेस्टिनेशन तय कर लिया है तो अपने लिए ऐसी ड्रेसेज़ भी सर्च करना शुरू कर दीजिए जो आपको इस यात्रा के दौरान स्टाइलिश, क्लासी और फोटो रेडी भी दिखाएं। ऐसी ड्रेसेज़ कौन सी है, बताने के लिए हम हैं न!

Women's Must Have Outfits For Traveling: अब बच्चों की छुट्टी का समय आ रहा है और इसके साथ ही घर में चर्चाएं शुरू हो जाती हैं वेकेशन प्लान करने की। अब जब आपने अपना डेस्टिनेशन तय कर लिया है तो अपने लिए ऐसी ड्रेसेज़ भी सर्च करना शुरू कर दीजिए जो आपको इस यात्रा के दौरान स्टाइलिश, क्लासी और फोटो रेडी भी दिखाएं। ऐसी ड्रेसेज़ कौन सी है, बताने के लिए हम हैं न!
मोनोक्रोम को-ऑर्ड सैट
को-ऑर्ड सैट ट्रैवलिंग पर्पज़ से एक बेहतरीन ड्रेस है। ये कंफरटेबल तो होता ही है, आपको स्टाइलिश भी दिखाता है। यहां पर आपके लिए एक बढ़िया सलाह, अगर आपकी हाइट 5 फीट के आसपास है तो आप मोनोक्रोम को-ऑर्ड सैट लें। यह आपकी हाइट को ज्यादा दिखाएगा। एक और टिप, को-ऑर्ड सैट को आप स्नीकर्स के साथ पेयर करें। और बस बिना किसी खास एफर्ट के आपको एक रिच और माॅडर्न लुक मिल जाएगा।
टैंक टाॅप फिद वाइड लैग जीन्स
दूसरा बेहतरीन ऑप्शन है एक टैंक टॉप के साथ वाइड लैग जींस और ऊपर से एक ओवर साइज़्ड शर्ट कैरी करना। ये ड्रेस आपको एक स्टाइलिश और शीक लुक देगी। साथ ही अगर अपने उम्मीद ना कि हो और आपके डेस्टिनेशन पर मौसम बदल जाए, हल्की ठंड पड़ जाए तो भी यह आपको प्रोटेक्शन देगी।
मैक्सी विथ पाॅकैट
समर में ट्रैवलिंग पर निकल रहे हैं तो एक समर फ्रेंडली मैक्सी ड्रेस जरूर होनी चाहिए। कोशिश करें कि इसमें पॉकेट जरूर हों जिससे आपकी ड्रैस बहुत स्टाइलिश तो दिखेगी ही, बल्कि मोबाइल और वॉलेट रखने के भी काम आएगी। और अपने होटल के आसपास ही वॉक करने के दौरान आपको अलग से एक हैंडबैग कैरी नहीं करना पड़ेगा।
हाई वेस्ट जीन्स विथ लूज़ टाॅप
एक हाई वेस्ट जींस विद लूज टॉप जरूर रखें। स्ट्रेचेबल हाई वेस्ट जींस काफी कंफर्टेबल होती है वही कॉटन या लिनेन का लूज टॉप समर में आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा।
कुर्ती विथ पलाज़ो
अपने इंडियन कल्चर को भी रिप्रेजेंट करना ना भूलें। एक प्यारी सी कुर्ती पलाजो के साथ जरूर पेयर करें। आप कॉटन पैंट्स भी पेयर कर सकती हैं।
काफ्तान कुर्ती सैट
समर के लिए एक आप एक काफ्तान कुर्ती सेट भी रख सकती हैं। यह बहुत ही ढीला-ढाला और कंफर्टेबल ड्रेस है जो आपको बहुत स्टाइलिश भी दिखाता है।
डेनिम जैकेट या श्रग
आपको एक डेनिम जैकेट या कोई खूबसूरत सा श्रग भी साथ में रखना चाहिए। ये आपको स्टाइलिश और ट्रैवल रेडी लुक देगा, साथ ही मौसम बदलने पर लेयरिंग का फायदा भी मिलेगा।
ये चीज़ें भी साथ रखना न भूलें
कुछ खास चीज़ें भी आपके पास जरूर होनी चाहिए जैसे स्कार्फ़ या कैप, सनग्लासेज़, क्राॅस बाॅडी बैग, कंफर्टेबल फुटवियर वगैरह। रोज़ काम आने वाली जरूरी चीज़ें तो आप रखेंगी ही।
