Sleeves For Heavy Arms: अगर आपकी बांहों पर है ज्यादा फैट, तो स्टाइलिंग करें ऐसी कि आए काॅन्फिडेंस, लगें खूबसूरत
Sleeves For Heavy Arms: क्या आपके साथ भी ये प्रॉब्लम है कि आपकी बांहों या आर्म्स पर ज्यादा फैट है? और अगर आप यह नहीं जानती कि कैसे यह आर्म फैट थोड़ा छुपे तो आइये हम आपकी मदद करते हैं। बस कुछ सिंपल सी स्टाइलिंग टेक्निक्स अपना कर आप अपनी फुलर आर्म्स को काफी हद तक हाइड कर सकती हैं। आइये जानते हैं कैसे।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Sleeves For Heavy Arms: क्या आपके साथ भी ये प्रॉब्लम है कि आपकी बांहों या आर्म्स पर ज्यादा फैट है? और अगर आप यह नहीं जानती कि कैसे यह आर्म फैट थोड़ा छुपे तो आइये हम आपकी मदद करते हैं। बस कुछ सिंपल सी स्टाइलिंग टेक्निक्स अपना कर आप अपनी फुलर आर्म्स को काफी हद तक हाइड कर सकती हैं। आइये जानते हैं कैसे।
फिट स्लीव नहीं, हल्की लूज़ स्लीव
सूट या टाॅप खरीदते समय आपको यह बात ध्यान रखनी है कि स्लीव टाइट फिटेड न हो बल्कि स्लाइटली लूज़ हो। स्लाइटली लूज़ स्लीव में आपकी आर्म्स का फैट काफी हद तक छुप जाएगा।
थिन स्ट्रैप्स नहीं, थिकर स्ट्रैप्स
जब भी आप कोई स्ट्रैप्स वाला टॉप पर्चेज करें तो ध्यान दें कि उसकी स्ट्रैप्स बहुत पतली न हो। आपको थिन स्ट्रैप्स की जगह थोड़ी थिक स्ट्रैप्स वाला टाॅप लेना चाहिए। यह ऐसा इल्यूजन क्रिएट करता है जिससे कि आपकी आर्म फैट की तरफ ध्यान नहीं जाता।
स्लीव पर डीटेल्स, एंब्रॉयडरी कम हो
ध्यान दें कि जो भी टॉप या कुर्ती आप खरीद रही हों उसकी स्लीव पर डिटेल्स कम हों यानी बहुत डिजाइन्स न हों। भारी एंब्रॉयडरी न हो। उसके बजाय आपको सिंपल क्लीन स्लीव वाला टॉप या कुर्ती लेना चाहिए।
थ्री फोर्थ स्लीव प्रिफर करें
क्योंकि आपकी आर्म्स पर फैट ज्यादा है इसलिए आपको कैप स्लीव्स वाला टाॅप लेने के बजाय थ्री फोर्थ स्लीव को प्रिफर करना चाहिए। इससे बहुत आसानी से आपका आर्म फैट हाइड हो जाएगा। क्योंकि थ्री फोर्थ स्लीव्स काफी फ्लैटरिंग लुक देती हैं।
फ्लेयर्ड या बेल स्लीव्स को चुनें
आप फिटेड स्लीव्स के बजाय फ्लेयर्ड या बेल स्लीव्स को चुनें। यह काफी ढीली-ढाली होने से आपके आर्म्स फैट को छुपाने में मदद करेंगी। आप फ्रिल स्लीव या बैलून स्लीव्स भी ट्राई कर सकती हैं।
फेब्रिक पर भी ध्यान दें
स्लीव्स के डिजाइन के साथ आपको फैब्रिक का भी ध्यान रखना चाहिए। आपको फ्लोई फेब्रिक लेना चाहिए जैसे जॉर्जेट और शिफाॅन। वहीं आपको बहुत चिपकने वाले फैब्रिक से बचना चाहिए क्योंकि यह आपकी बाहों के शेप को तुरंत ही दिखा देगा।
थोड़े डार्क शैड चुनें
अपने आर्म फैट को हाइड करने के लिए थोड़े से डार्क शैड के कपड़े चुनें। ये बांहों को स्लिम लुक देंगे।
लेयरिंग बैटर है
अगर आपको ऐसा लगता है कि इन तमाम टिप्स के बाद भी आपका आर्म फैट झांक रहा है तो आप लेयरिंग को चुनें। आप श्रग या जैकेट चुन सकती हैं।
