Valentine's Day Parenting Tips: इस तरह से बताएं बच्चों को वैलेंटाइन डे का मतलब! इस दिन बच्चों को जरूर सिखाएं ये जरूरी बातें

Valentines Day Parenting Tips: इस तरह से बताएं बच्चों को वैलेंटाइन डे का मतलब! इस दिन बच्चों को जरूर सिखाएं ये जरूरी बातें
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Valentine's Day Parenting Tips: इस लेख के माध्यम से जानिए कि एक पेरेंट्स के तौर पर बच्चों के प्रति वैलेंटाइन डे आपकी क्या भूमिका होनी चाहिए।

Valentine's Day Parenting Tips: 14 फरवरी को मनाया जाने वाला वैलेंटाइन डे, जो लव कपल्स के लिए खास दिन होता है वह पहले ऐसा नहीं हुआ करता था। रोम के एक प्रसिद्ध संत वैलेंटाइन की याद में इस दिन की घोषणा की गई थी ताकि लोगों को उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्य हमेशा याद रहे। लेकिन समय के साथ-साथ इस दिन को मनाने के तरीके भी बदल गए और यह दिन प्रेमी जोड़ों के लिए प्रेम का खास दिन बन गया। वैसे जब भी वैलेंटाइन डे की बात आती है तो मन में रेड रोज, चॉकलेट और रोमांटिक लव स्टोरी ही आती है लेकिन यदि आप पेरेंट्स हैं और आपके घर के बच्चे सोशल मीडिया और लोगों से इस दिन के बारे में जानने लगे हैं तो आपको काफी सजग होने की जरूरत है। इस लेख के माध्यम से जानिए कि एक पेरेंट्स के तौर पर बच्चों के प्रति इस दिन आपकी क्या भूमिका होनी चाहिए।

इस तरह से बताएं बच्चों को वैलेंटाइन डे का मतलब

बच्चे जब पहली बार ’वैलेंटाइन डे’ शब्द सुनते हैं तो वे अक्सर अपने माता-पिता से इसके बारे में जरूर पूछते हैं कि यह दिन क्या है और कैसे मनाया जाता है। एक पेरेंट्स होने के नाते आपको यह समझना होगा कि बच्चे का दिमाग इतना विकसित नहीं होता है कि वह कपल रोमांस, रोमांटिक लव स्टोरी, महंगे गिफ्ट जैसी चीजों को समझ पाए। इसलिए चेहरे पर बिना घबराहट लाए आपको बताना है कि यह दिन कुछ नए सीखने और अपने प्यार को जाहिर करने का दिन है। धरती के हर जीव और वस्तु के प्रति अपना प्यार दिखाओ और सबका ख्याल रखो।

यह दिन सिर्फ प्रेमी जोड़ों का नहीं होता

एक बच्चे में जब बाहरी दुनिया की चीजों को सोचने–समझने की क्षमता आती है तो वह अपने शुरुआती चरण में सोशल मीडिया, स्कूल या लोगों द्वारा बताई किसी भी जानकारी को सीधे तौर पर सही मान लेता है और जिस तरह से वैलेंटाइन डे को सोशल मीडिया में गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड जैसे कपल्स के लिए ही खास दिन के रूप में दिखाया जाता है तो बच्चे इस दिन को ऐसा ही समझ लेते है और उन्हें लगता है कि प्यार सिर्फ गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड बनाने से ही होगा। एक आदर्श माता-पिता की तरह आपको अपने बच्चों को यह सीखना है कि इस दिन का प्यार सिर्फ कपल्स के लिए ही नहीं होता बल्कि यह भावना हर उस चीज के लिए हो सकती जिसे आप पसंद करते हैं चाहे वह मां-बाप हो, भाई–बहन हो या फिर कोई जानवर।

खुद के नजरिए में छिपा होता है प्यार

वैलेंटाइन डे को लेकर बच्चे यह भी धारणा बना लेते हैं कि इस दिन सिर्फ महंगे गिफ्ट, चॉकलेट, फूलों के गुलदस्ते या टेडी बेयर देने से ही प्यार बढ़ता है। इस दिन बच्चों को यह सिखाए की सिर्फ किसी को गिफ्ट देने सही प्यार नहीं बढ़ता बल्कि इससे भी ऊपर सामने वाले के सुख दुख में साथ भी देना होता है। आपके माता-पिता, दोस्त या कोई भी व्यक्ति जिसकी आप थोड़ी भी सहायता कर पा रहे हैं तो यह भाव आपके प्यार को दर्शाता है। इस दिन बच्चों के साथ ग्रीटिंग कार्ड बनाने जैसी क्राफ्ट एक्टिविटी, बच्चों के साथ खेल खेलना और अच्छे संस्कार सिखाने जैसे कार्य किया जा सकते हैं।

बच्चों को समझाएं अट्रैक्शन और लव में अंतर

यदि आपके बच्चे किशोरावस्था में है तो उन्हें जरूर वेलेंटाइन डे के बारे में पता होगा और इस उम्र में होने की वजह से उनमें आकर्षण और प्यार को समझने की क्षमता भी बहुत कम होती है। वे अक्सर किसी व्यक्ति के प्रति होने वाले सामान्य आकर्षण को सच्चा प्यार समझ बैठते है और जब यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चलता तो वे काफी उदास भी हो जाते है। ऐसी परिस्थिति में बच्चे को डांटने या जज करने से अच्छा है कि उसे प्यार का असली मतलब समझाया जाए और उनकी भावनाओं को मजबूत किया जाए।

Tags

Next Story