Begin typing your search above and press return to search.

Valentine day ke liye saste gift ideas: कम बजट में पार्टनर को खुश करने के लिए बेस्ट गिफ्ट आइडियाज; हाथों से बनाए शानदार गिफ्ट!

Valentine day ke liye saste gift ideas:इस बार वैलेंटाइन डे पर ऐसा क्या गिफ्ट्स दिया जाए की सामने वाला इंसान काफी खुश हो जाए। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको बताएंगे कि इस दिन सबसे बेस्ट गिफ्ट क्या दिया जा सकता है।

Valentine day ke liye saste gift ideas: कम बजट में पार्टनर को खुश करने के लिए बेस्ट गिफ्ट आइडियाज; हाथों से बनाए शानदार गिफ्ट!
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Chirag Sahu

Valentine day ke liye saste gift ideas: हर साल फरवरी महीने का इंतजार हर प्रेमी जोड़े को होता है क्योंकि इसी महीने में ही वेलेंटाइन वीक आता है जो इस महीने को काफी खास बनाता है। इस वैलेंटाइन वीक मे हर प्रेमी एक दूसरे को खुश करने और अपने प्यार का इजहार करने के लिए कुछ न कुछ गिफ्ट जरूर देते हैं और कुछ के मन में यह समस्या बनी रहती है कि इस बार वैलेंटाइन डे पर ऐसा क्या गिफ्ट्स दिया जाए की सामने वाला इंसान काफी खुश हो जाए। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको बताएंगे कि इस दिन सबसे बेस्ट गिफ्ट क्या दिया जा सकता है।

हैंडमेड गिफ्ट्स है बेहतर

इस वैलेंटाइन डे पर अपने प्रेमी को कोई हैंडमेड गिफ्ट्स देना काफी रोमांटिक लगेगा। जब आप खुद अपने हाथों से किसी चीज को बनाकर गिफ्ट करते हो तो सामने वाला शख्स भी आपकी भावनाओं को समझता है और उस चीज के पास होने से आपकी यादें भी उसके पास रहती है। हैंडमेड गिफ्ट में आप फोटो एल्बम, हाथ से लिखे लव लेटर, कागज से बने फूलों के गुलदस्ते या खुद से तैयार किया हुआ चॉकलेट बॉक्स दिया जा सकता है।

चेरी शेप गिफ्ट बॉक्स

इस वैलेंटाइन डे पर चेरी की मिठास की तरह अपने प्यार में भी मिठास लाने के लिए प्रेमी को एक चेरी के शेप में बने गिफ्ट बॉक्स दे सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको दो समान आकार की टोकरियों का इस्तेमाल करना है और मनपसंद के तोहफे और चॉकलेट रखकर लाल कलर की प्लास्टिक से अच्छी तरह पैक करें और उसमें पाइप से बनी दो डंडियां बाहर निकालकर दोनों को एक साथ जोड़ दे।

क्रोशे गुलाब गुलदस्ता

यह खास गुलदस्ता होता है जिसमें गुलाब के फूलों की तरह दिखने वाले चटक लाल कलर के ऊनी गुलाबो का इस्तेमाल होता है। यदि आप असली फूलों का गुलदस्ता दे तो वह कुछ दिन में मुरझा जायेगा लेकिन यह गुलदस्ता हमेशा आपके प्रेमी के साथ ही रहेगा।

लिप्स्टिक किस आर्ट

यह लिप्स्टिक किस आर्ट गिफ्ट किसी भी महिला के मेल पार्टनर के लिए सबसे खास रहने वाला है। इसे बनाने के लिए आपको एक सफेद कागज की मजबूत फ्रेम लेनी है और उसने अपने होठों से लाल और गुलाबी लिपस्टिक के ढेर सारे किसेस लगाकर कागज को भर देना है। इस तरह से एक अनोखा और खास गिफ्ट तैयार हो जाएगा।

कम बजट में बेहतरीन गिफ्ट्स

यदि गिफ्ट देने के लिए आपके पास बहुत ही कम बजट है तो आप अपने प्रेमी को रोजमर्रा में उपयोग होने वाले सस्ते सामान गिफ्ट के तौर पर दे सकते है। जैसे कि कोई फिटनेस बैंड, जो हेल्थ के लिए अच्छा है या फिर पावर बैंक, नोवेल्स, ब्लूटूथ स्पीकर, स्टडी लैंप जैसे गिफ्ट दिए जा सकते हैं।

Next Story