Begin typing your search above and press return to search.

Valentine Day 2026: इस वैलेंटाइंस डे पर आपको और ज्यादा खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिखाएंगी ये हेयर स्टाइल्स

Valentine Day 2026: आपके बाल शॉर्ट हैं या फिर लंबे, किस तरह से आप उन्हें स्टाइल करती हैं, ये बात इंपॉर्टेंट है। तो आज हम आपको बता रहे हैं वे ट्रेडिंग हेयरकट जो आपको इस वैलेंटाइन डे पर बहुत खास दिखने वाले हैं।

Valentine Day 2026: इस वैलेंटाइंस डे पर आपको और ज्यादा खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिखाएंगी ये हेयर स्टाइल्स
X
By Divya Singh

Valentine Day 2026: आप खुश हैं तो खूबसूरत तो लगेंगी ही, लेकिन इस वैलेंटाइंस डे पर अगर आपको और भी ज्यादा खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिखना है तो आपको इनमें से कोई हेयर स्टाइल अपनानी चाहिए। आपके बाल शॉर्ट हैं या फिर लंबे, किस तरह से आप उन्हें स्टाइल करती हैं, ये बात इंपॉर्टेंट है। तो आज हम आपको बता रहे हैं वे ट्रेडिंग हेयरकट जो आपको इस वैलेंटाइन डे पर बहुत खास दिखने वाले हैं।

शाॅर्ट हेयर के लिए

अगर आपके बाल शॉर्ट लेंथ के हैं तो आप पर 'इटैलियन बॉब हेयर स्टाइल' खूब जमेगा। इसमें आपके बालों का वॉल्यूम खूब दिखाई देगा। कट शार्प दिखाई देगा और आप स्टाइलिश दिखने के साथ बहुत नेचुरल भी लगेंगी। अगर आपको बोल्ड लुक चाहिए तो आप साइड बैंग्स के साथ पिक्सी कट ट्राई कीजिए।

मीडियम हेयर के लिए

अगर आपके बालों की लेंथ मीडियम है तो 'बटरफ्लाई कट' आपको बहुत खूबसूरत दिखाएगा। इसकी लेयर्स आपके चेहरे को ब्यूटीफुली फ्रेम करेंगी। या फिर आप 'वेवी लाॅब 'ट्राई करें।यह आपको रफ-एंड-कूल स्टाइल देगा। इसमें बालों को हल्की लेयर्स में काटा जाता है और यह नेचुरल वेव्स को हाइलाइट करता है जिससे बालों को वॉल्यूम और स्टाइल दोनों मिलता है।

लाॅन्ग हेयर के लिए

अगर आपके लॉन्ग हेयर है तो आप 'यू कट' ट्राई करें इसके लेयर्स जब आपके फेस की तरफ आती हैं तो चेहरा बहुत खूबसूरत दिखाई देता है। या फिर आप कूल दिखना चाहती हैं तो 'लॉन्ग वुल्फ कट ' ट्राई करें। यह एक messy बट नेचुरल लुक देता है। इसमें क्राउन पर वॉल्यूम होता है और नीचे की तरफ ढेर सारी हल्की लेयर्स।

ऑल हेयर टाइप्स के लिए कर्टेन बैंग्स के साथ फेदर कट

आपके बाल शॉर्ट हो मीडियम हो या लंबे आप कर्टेन बैंग्स कट को ट्राई कर सकती हैं। यह बहुत ट्रेंड में है, बहुत पसंद किया जा रहा है। यह एक वर्सेटाइल कट है।आप सैंटर पार्टिंग आप इसमें फेदर कट करवा सकती हैं। यह भी आपके बालों को खूब वॉल्यूम देगा।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story