Begin typing your search above and press return to search.

Uses Of Vegetable And Fruits Peels: फल-सब्जियों के छिलकों के ये इस्तेमाल शायद आपको न पता हों, बहुत काम आएगी जानकारी

Uses of vegetable and fruit peels: आलू, प्याज या गाजर हो या फिर नींबू- संतरे जैसे फल, इन सभी के छिलके हम यूं ही फेंक देते हैं। तो आइये जानते हैं फलों और सब्जियों के छिलकों का बेहतरीन इस्तेमाल कैसे करें।

Uses Of Vegetable And Fruits Peels: फल-सब्जियों के छिलकों के ये इस्तेमाल शायद आपको न पता हों, बहुत काम आएगी जानकारी
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Uses of vegetable and fruit peels: आलू, प्याज या गाजर हो या फिर नींबू- संतरे जैसे फल, इन सभी के छिलके हम यूं ही फेंक देते हैं। लेकिन आज हम आपको इन्हीं छिलकों के ऐसे जबरदस्त इस्तेमाल बताएंगे कि आपको छिलकों को अब तक यूं ही फेंकते रहने का निश्चित ही अफसोस होगा। क्योंकि आप इनका न केवल खाने की चीजें बनाने में इस्तेमाल कर पाएंगे बल्कि सुंदरता बढ़ाने के लिए भी। तो आइये जानते हैं फलों और सब्जियों के छिलकों का बेहतरीन इस्तेमाल कैसे करें।

बनाएं वेजिटेबल स्टाॅक

आप आलू, प्याज, गाजर, मूली जैसी चीजों के छिलकों से वेजिटेबल स्टॉक बना सकते हैं और इसका सूप, करी, आदि बनाने में बेहतरीन इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बस इन छिलकों को उबलते पानी में डालकर कुछ देर उबाल लीजिए और फिर छान कर इसका इस्तेमाल कीजिए। क्योंकि सब्जियों से भी ज्यादा पोषक तत्व इनके छिलकों में होते हैं। इसलिए इन्हें क्यों यूं ही ज़ाया किया जाए। है ना!

बनाएं चिप्स

शकरकंद और आलू के छिलकों से आप करारे चिप्स बना सकते हैं। इन्हें कुछ देर एयरफेयर या ओवन में करारा कर लें।

पकौड़े भी बना सकते हैं

आप आलू-गाजर जैसी सब्जियों के छिलकों को छोटा-छोटा काट कर, बेसन के घोल में डालकर इनके पकोड़े भी बना सकते हैं।

चाय बनाएं

आप नींबू-संतरे जैसे छिलकों की ऊपरी परत को ग्रेटर से कीस लें। इनसे आप सुगंधित चाय बना सकते हैं।

बर्तन पर से कठोर पानी के दाग मिटाएं

कुछ इलाकों का पानी काफी कठोर होता है। इसलिए बर्तनों में उनके दाग पड़ जाते हैं। ऐसे बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें नींबू के छिलके डालकर 10- 15 मिनट उबालें। फिर रगड़ कर धो लें। दाग साफ हो जाएंगे।

फेस स्क्रब करें

एवोकाडो के छिलके का अंदरूनी हिस्सा फेस स्क्रब करने के काम आ सकता है। इसे यूं ही ना फेकें।

सुंदरता निखारें

नींबू का रस निचोड़ने के बाद बचे छिलके के अंदरूनी हिस्से में चुटकी भर हल्दी डालें और इस हिस्से को अपने चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें। कुछ देर रहने दें। फिर चेहरा धो लें। चेहरा चमक जाएगा। स्किन भी टाइट होगी।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story