Begin typing your search above and press return to search.

Trendy Comfortable Footwear For Women: हाई हील्स लाॅन्ग आवर्स में देती हैं तकलीफ़? ट्राई करें ये ट्रैंडी एंड कंफर्टेबल फुटवियर

Trendy Comfortable Footwear For Women: हाई हील्स पहनना असुविधाजनक हो सकता है, इनमें से कोई ट्रेंडी फुटवियर ट्राई कर सकती हैं जो फ्लैट या कम हील वाले हैं लेकिन आपको बहुत स्टाइलिश दिखाएंगे।

Trendy Comfortable Footwear For Women: हाई हील्स लाॅन्ग आवर्स में देती हैं तकलीफ़? ट्राई करें ये ट्रैंडी एंड कंफर्टेबल फुटवियर
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Trendy Comfortable Footwear For Women: अगर आप किसी ऐसे प्रोग्राम या फंक्शन को अटेंड करने जा रही हैं, जहां आपको बहुत लंबे समय तक खड़े रहना है तो हाई हील्स पहनना असुविधाजनक हो सकता है और तकलीफ भी दे सकता है। उसकी जगह आप इनमें से कोई ट्रेंडी फुटवियर ट्राई कर सकती हैं जो फ्लैट या कम हील वाले हैं लेकिन आपको बहुत स्टाइलिश दिखाएंगे। ट्रैवलिंग के नजरिये से भी ये फुटवियर बेहतरीन रहने वाले हैं।

लोफर्स

आप लोफर्स ट्राई करें ।ये हील्स का प्रैक्टिकल ऑल्टरनेटिव हैं। इसमें ढेरों डिजाइन्स है और गजब का कंफर्ट है। इसे आप जींस, ट्राउजर, कुर्ती किसी के भी साथ पहन सकती हैं और ट्रैवल पर भी जा सकती हैं।

स्लिंगबैक फ्लेट्स

सेलिब्रिटीज को अपने स्लिंगबैक फ्लैट्स पहने देखा होगा। इनकी बैक साइड में खूबसूरत डिज़ाइन्स होती हैं। जैसे बो डीटेलिंग। स्लिंगबैक फ्लेट्स ऑफिस या फिर किसी भी डिनर के लिए बेहतरीन हैं।

ब्लैक म्यूल्स

जब जरा सी भी हील पहनने का मन ना हो तो ब्लैक म्यूल्स ट्राई करें। ये आमतौर पर आपके सभी ड्रेस के साथ बहुत प्यारे लगते हैं और आप इन्हें पहन कर कहीं भी जा सकती हैं।

ब्लाॅक हील्स

अगर थोड़ी सी हील चाहिए तो ब्लॉक हील्स पहनें। ये कंफर्टेबल भी होती हैं और आपको स्टाइलिश भी दिखाती हैं। इसमें न्यूट्रल शैड अगर लेंगी तो आपकी ढेरों आउटफिट के साथ ये परफेक्ट लगेंगी।

न्यूड किट्टेन स्लिंगबैक्स

आप न्यूड किट्टेन स्लिंगबैक्स ले सकती हैं। यह बहुत ट्रेंड में है। यह बहुत ही कंफर्टेबल और वोकेबल होती हैं और आपको सोफिस्टिकेटेड दिखाती हैं।

क्रिस क्राॅस म्यूल्स

क्रिस क्रॉस डिज़ाइन की म्यूल्स भी बहुत ट्रेंड में हैं। अगर आपको लंबे समय के लिए खड़े रहना है तो इन्हें प्रेफर करें।

मेरी ज़ेन शूज़

स्कर्ट या डेनिम पहनने का मूड है तो मेरी ज़ेन शूज़ बेहतरीन ऑप्शन हैं। यह आपको सुपर स्टाइलिश और फैशन ट्रेंड्स को समझने वाला दिखाते हैं। और आपके कंप्लीट आउटफिट में एक ग्लैम ऐड करते हैं।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story