Begin typing your search above and press return to search.

Trending Payal Designs:आपके पांवों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगी ये आकर्षक पायलें, देखें ट्रैंडिंग डिज़ाइन्स

Trending Payal Designs: आइये जानते हैं दुल्हन से लेकर क्राॅप टाॅप जेनरेशन के बीच ट्रैंडिंग पायल डिज़ाइन्स कौन से हैं।

Trending Payal Designs:आपके पांवों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगी ये आकर्षक पायलें, देखें ट्रैंडिंग डिज़ाइन्स
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Trending Payal Designs: आलता लगा पांव जब साड़ी की ओट से धीमे से बाहर झांकता है और साथ में उनमें सजी खूबसूरत पायल की छन-छन कानों में पड़ती है तो बरबस नज़रें वहीं टिक जाती हैं। पायल झट से आपके पूरे लुक में नज़ाकत और आकर्षण जोड़ देती है। यंग गर्ल्स में भी पायल का चाव बरकरार है। वे मिनिमलिस्टिक लुक पसंद करती हैं। उनके लिए पायल फैशन स्टेटमेंट बन जाती है। आइये जानते हैं दुल्हन से लेकर क्राॅप टाॅप जेनरेशन के बीच ट्रैंडिंग पायल डिज़ाइन्स कौन से हैं।

मिनिमलिस्टिक सिंगल चेन पायल

स्कूल और कॉलेज गोइंग गर्ल्स की पसंद है मिनिमलिस्टिक पायल। कुछ तो इतनी खूबसूरत होती हैं जिनमें चैन ही नजर नहीं आती। एक सिंगल पट्टी जैसी यह पायल, जींस-टॉप या वन पीस ड्रेस के साथ भी बहुत माॅडर्न लगती है। तो वहीं बारीक चेन डिजाइन की पायल भी यंग गर्ल्स को बहुत लुभाती है।

कुंदन वर्क पायल

साल 2026 में कुंदन वर्क वाली पायल बहुत पसंद की जा रही है। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं।

ऐविल आई पायल

यंग गर्ल्स एविल आई पायल भी बहुत पसंद कर रही हैं। यह उनके मॉडर्न और स्टाइलिश ड्रेसेज़ के साथ बहुत अच्छी लगती है।

घुंघरू पायल डिजाइन

समय कितना भी बदल जाए लेकिन घुंघरू वाली पायल कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती और इसकी डिमांड हमेशा बनी रहती है क्योंकि पायल और उसकी छन-छन का कनेक्शन ही गजब का है जे घुंघरू से मिलता है। मार्केट में घुंघरू वाली पायल की ढेरों डिजाइंस अवेलेबल है। सिंगल लेयर में भी और मल्टी लेयर में भी।

ऑक्सिडाइज्ड पायल

आपके मॉडर्न अटायर के साथ अगर आपको विंटेज लुक का फ्यूजन क्रिएट करना है तो आप ऑक्सिडाइज्ड पायल ले सकती हैं। इसमें भी पतली- चौड़ी बहुत सारी डिजाइंस की ऑक्सिडाइज्ड पायल मार्केट में अवेलेबल है।

नेचर इंस्पायर्ड डिज़ाइन

फूल, पत्तियां, मोर जैसी डिजाइंस के साथ नेचर इंस्पायर्ड पायल भी लड़कियों को बहुत पसंद आती हैं।

राजवाड़ी पायल

अगर आपको राजवाड़ी और रॉयल लुक चाहिए तो आप हैवी राजवाड़ी पायल पहन सकती हैं।

स्टोन्स स्टडेड पायल

वहीं अगर किसी फेस्टिवल या शादी के मौके पर अपनी खूबसूरत सी कलरफुल ड्रेस के साथ आपको सुंदर मैचिंग पायल चाहिए तो आप अलग-अलग कलर्स के स्टोन्स वाली पायल खरीद सकती हैं।

मीनाकारी पायल

मीनाकारी के काम वाली पायल आपकी शादी के दिन के लिए बेस्ट है। यह आपके ट्रेडिशनल लुक को बहुत कंप्लीमेंट करती है। इसे आप मल्टी लेयर में भी खरीद सकती हैं या बिछिया से पायल तक का पूरा सेट भी खरीद सकती हैं।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story