Trending Nude Lipstick Shades For women: वैलेंटाइंस डे पर ट्राई कीजिए न्यूड लिपस्टिक के ये नए ट्रेडिंग शेड्स, बढ़ाएंगे खूबसूरती और कॉन्फिडेंस
Trending Nude Lipstick Shades For women: सही न्यूड लिपस्टिक शेड अगर आपने चुन लिया तो यह आपके पूरे लुक को एनहांस कर देगा। आपको स्मार्ट दिखाएगा और आपकी आंखों और गालों की सुंदरता को भी उभारेगा। तो चलिए जानते हैं न्यूड लिपस्टिक के ये नए ट्रेंडिंग शैड्स हर स्किन टाइप के लिए।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Trending Nude Lipstick Shades For Women: कहते हैं असली खूबसूरती आपके कॉन्फिडेंस से आती है तो क्यों न इस वैलेंटाइंस डे पर न्यूड लिपस्टिक के नए ट्रेंडिंग शैड्स ट्राई किए जाएं। न्यूड लिपस्टिक शेड्स की खासियत होती है कि ये सौम्य होते हैं और होंठों को बिना भड़कीला कलर दिए आपको कॉन्फिडेंट बनाते हैं। सही न्यूड लिपस्टिक शेड अगर आपने चुन लिया तो यह आपके पूरे लुक को एनहांस कर देगा। आपको स्मार्ट दिखाएगा और आपकी आंखों और गालों की सुंदरता को भी उभारेगा। तो चलिए जानते हैं न्यूड लिपस्टिक के ये नए ट्रेंडिंग शैड्स हर स्किन टाइप के लिए।
फेयर स्किन टोन
अगर आपका स्किन टोन फेयर है तो आप पर पिंक बेस्ड न्यूड लिपस्टिक जैसे रोज़वुड पिंक या क्रीमी पीच न्यूड लिपस्टिक शेड्स बहुत अच्छे लगेंगे।ये आपके फेस को फ्रेश और रेडिएंट दिखाएंगे।
मीडियम/व्हीटिश स्किन
अगर आपकी व्हीटिश स्किन है, आप गेहुंआ कलर लिए हुए हैं या स्किन मीडियम टोन की है तो आप पर वार्म ब्राउन न्यूड लिपस्टिक या फिर पीच ब्राउन न्यूड लिपस्टिक शेड्स सूट करेंगे। यह आपको बहुत नेचुरल और खूबसूरत दिखाएंगे।
डस्की स्किन
वहीं अगर आप डस्की ब्यूटी हैं तो आपको डीपर ब्राउन न्यूड लिपस्टिक शेड या फिर काॅफी कलर न्यूड लिपस्टिक शेड अच्छे लगेंगे। आप टेराकोटा न्यूड शेड्स भी ज़रूर ट्राई करें। ये भी बहुत खूबसूरत लगते हैं और बहुत ट्रेडिंग भी हैं। चेस्टनट शेड भी बढ़िया जाएगा। वहीं पेल पेस्टल शेड जैसे टोस्टेड आमंड और ब्लश न्यूड को अवाॅइड करे। ये आपके चेहरे को वाॅश्ड आउट दिखाएंगे।
