Begin typing your search above and press return to search.

Trending New Colors For Lehenga-Choli: साल 2026 में है शादी तो लहंगा-चोली के लिए लिए चुनिए इनमें से कोई अटेंशन ग्रैबिंग और ट्रैंडिंग कलर काॅम्बिनेशन

Trending New Colors For Lehenga-Choli: अगर आपकी भी जल्दी शादी होने वाली है तो यहां लहंगा-चोली के वो ट्रैंडिंग कलर कॉन्बिनेशन देखिए जो इस समय गर्ल्स को बहुत पसंद आ रहे हैं।

Trending New Colors For Lehenga-Choli: साल 2026 में है शादी तो लहंगा-चोली के लिए लिए चुनिए इनमें से कोई अटेंशन ग्रैबिंग और ट्रैंडिंग कलर काॅम्बिनेशन
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News


By Divya Singh

Trending New Colors For Lehenga-Choli: गर्ल्स की थिंकिंग बदल रही है और यह उनकी लहंगा-चोली की चॉइस में भी दिख रहा है। ना तो वे दूसरों की देखा-देखी लाइट कलर्स पर डिपेंड हो रही हैं और ना ही एकदम हॉट और ग्लैमरस दिखने के लिए डीप रेड या मैरून के पीछे भाग रही हैं। अब वे अपने मूड को फॉलो कर रही हैं और उसी के मुताबिक लहंगा-चोली के कलर काॅम्बिनेशन चुन रही है। अगर आपकी भी जल्दी शादी होने वाली है तो यहां लहंगा-चोली के वो ट्रैंडिंग कलर कॉन्बिनेशन देखिए जो इस समय गर्ल्स को बहुत पसंद आ रहे हैं।

कोरल पिंक और बटर यलो (Coral pink and butter yellow)

अगर आप सॉफ्ट हार्टेड है और चाहती हैं कि आपका ड्रेस आपके नेचर को रिप्रेजेंट करें तो कोरल पिंक और बटर यलो का ये काॅम्बिनेशन लहंगा-चोली के लिए परफेक्ट है। ये आपको सॉफ्ट , फ्रेश और फुल सनशाइन वाइब देगा।

मेहंदी ग्रीन और डीप वायलेट (Mehandi Green and Deep Violet)

अगर आपको अपनी शादी के दिन रॉयल लुक चाहिए, साथ ही आप अपनी रूट्स को भी नहीं छोड़ना चाहतीं तो मेहंदी ग्रीन और डीप वायलेट कलर काॅम्बिनेशन में लहंगा-चोली बनवाएं। यह कलर काॅम्बिनेशन आपको बहुत फ्रेश लुक भी देगा।

पिस्ता और बरगंडी कलर (Pistachio And Burgundy)

वहीं अगर आपने कॉन्फिडेंस कूट-कूट कर भरा हुआ है और आप खुद को पावरफुल महसूस करती हैं तो आपके लिए पिस्ता और बरगंडी कलर कॉन्बिनेशन लहंगा-चोली के लिए परफेक्ट है। ये कलर आपको शांत और पावरफुल दिखाता है।

एमरल्ड ग्रीन और आइवरी (Emerald Green and Ivory)

अगर आप अपनी शादी के दिन क्लासी,रिच और एलीगैंट देखना चाहती हैं तो लहंगा-चोली के लिए एमरल्ड ग्रीन और आइवरी कलर कॉन्बिनेशन चुनें।

ब्लेज़ ऑरेंज और रेस्पबेरी (Blaze Orange and raspberry )

अब आपको डार्क कलर्स या चटख रंगों की तरह भागने की जरूरत नहीं है। आप लहंगा-चोली के लिए ब्लेज़ ऑरेंज और रेस्पबेरी जैसा कलर काॅम्बिनेशन चुन सकती हैं। यह एक अटेंशन ग्रैबिंग कलर काॅम्बिनेशन है और आपको बोल्ड, कंटेंपरेरी, हाॅट और स्टाइलिश दिखाएगा।

ओपल और विंटर हेज़ल (Opal and Winter Hazel)

ओपल और विंटर हेज़ल कलर काॅम्बिनेशन में लहंगा-चोली ले सकती हैं। ये आपको प्रीमियम फील देगा।

डार्क लिलेक और ग्रेप पर्पल (Dark Lilac and Grape Purple)

अगर आप अपने आउटफिट में थोड़ा ड्रामा ऐड करना चाहती हैं तो डार्क लिलेक और ग्रेप पर्पल कलर काॅम्बिनेशन में लहंगा-चोली लीजिए। ये डीप टोन बहुत ही मॉडर्न और स्टाइलिश है।

लेवेंडर और मस्टर्ड यलो (Lavender and Mustard Yellow)

लैवेंडर और मस्टर्ड यलो कलर कॉन्बिनेशन में लहंगा-चोली लीजिए।आपके पार्टनर की नज़रों में रोमांस भर देने की ताकत है इस प्यारे से कलर काॅम्बिनेशन में। इसे ज़रूर ट्राई करके देखें।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story