Begin typing your search above and press return to search.

Trending Maang Tikka Designs: दुल्हन बनने जा रही हैं तो जान लीजिए कौन से हैं ट्रेंडिंग मांग टीका डिजाइन

Trending Maang Tikka Designs: हम यहां आपको क्लासिक और ट्रेडिंग मांग टीका डिजाइंस बता रहे हैं जिनमें से आप अपनी पसंद का मांग टीका चुन सकती हैं।

Trending Maang Tikka Designs: दुल्हन बनने जा रही हैं तो जान लीजिए कौन से हैं ट्रेंडिंग मांग टीका डिजाइन
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Trending Maang Tikka Designs: अपनी शादी के दिन अपने चेहरे पर एक रॉयल चार्म चाहती हैं तो मांग टीका मस्ट है। दरअसल मांग टीका ब्राइड लुक का सेंटर पीस होता है जो चेहरे की खूबसूरती कई गुना बढ़ा देता है और आप काफी अट्रैक्टिव दिखाई देती हैं। मांग टीका पहनने से आपके माथे पर एक शाइन आती है जिससे आपका मेकअप भी खूबसूरत दिखता है और आपकी आंखों की सुंदरता भी बढ़ जाती है। हम यहां आपको क्लासिक और ट्रेडिंग मांग टीका डिजाइंस बता रहे हैं जिनमें से आप अपनी पसंद का मांग टीका चुन सकती हैं।

कुंदन मांग टीका

इस साल भी दुल्हनों का फेवरेट मांग टीका कुंदन मांग टीका बना हुआ है। यह आपको काफी रॉयल लुक देता है।चांदबाली स्टाइल का कुंदन मांग टीका इस समय ट्रैंड में है।

पासा या झूमर मांग टीका

'ऐ दिल है मुश्किल' फिल्म में अनुष्का शर्मा ने शादी वाले सीन में एक बेहद खूबसूरत मांग टीका पहना था। मुगल इंस्पायर्ड यह मांग टीका है पासा या झूमर मांग टीका। यह मांग टीका बाकी मांग टीकों से काफी अलग दिखाई देता है। इसे साइड में पहना जाता है और यह दुल्हन को क्लासी लुक देता है।

पोल्की मांग टीका

अगर आपको अपने मांग टीका में विंटेज वाइब चाहिए तो आप पोल्की मांग टीका ले सकती हैं। इसकी एंटीक फिनिश इसकी खासियत होती है।

बोरला

आपको ट्रेडीशनल राजस्थानी लुक चाहिए तो आप बोरला मांग टीका पहनें।

टेंपल ज्वेलरी टीका

अगर आप अपनी शादी में साउथ की हीरोइनों की तरह दिखना चाहती हैं तो आप टेंपल ज्वैलरी मांग टीका खरीदें। यह आपको महारानी जैसा लुक देगा।

पर्ल मांग टीका

वहीं अगर आपको सॉफ्ट और ग्रेसफुल लुक चाहिए तो पर्ल मांग टीका की तरफ जा सकती हैं। यह आपके चेहरे को झट से मोहक बना देगा।

डायमंड मांग टीका

अगर आप मांग टीका में भी माॅडर्न लुक पाना चाहती है तो आप डायमंड मांग टीका लें।

ऑक्सिडाइज़ मांग टीका

अगर आपने अपनी शादी में इंडो वेस्टर्न लुक को चूज़ किया है तो आप ऑक्सिडाइज्ड मांग टीका की तरफ जा सकती हैं।

माथापट्टी स्टाइल मांग टीका

पूरे फोरहेड को कवर करने वाली माथा पट्टी प्लस मांग टीका का सम्मिश्रण है माथा पट्टी स्टाइल मांग टीका। ये आपको एक ग्रैंड वेडिंग वाइब देगा।

मिनिमल मांग टीका

अगर आप एक कम तामझाम वाला मांग टीका लेना चाहती हैं तो आप मिनिमल मांग टीका भी ले सकती हैं।छोटा और सिंपल सिंगल स्टोन वाला यह मांग टीका बहुत एलिगेंट और सोबर लगता है। आजकल पेस्टल कलर्स (जैसे मिंट ग्रीन, पाउडर पिंक) के स्टोन वाले मांग टीके काफी चलन में हैं।इसे आप अपने रिसेप्शन में पहन सकती हैं।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story