Trending Ladies Hand Bag: लेडीज़ के फेवरेट हैं ये ट्रैंडिंग हैंड बैग, जानें नाम और चुन लें अपनी ज़रूरत के हिसाब से
Trending Ladies Hand Bag: ऑफिस जाने के लिए लैपटॉप, वाॅटर बाॅटल समेत काफी सामान रखना हो या आउटिंग के लिए थोड़ी सी ज़रूरी चीज़ें, लेडीज़ के लिए तरह-तरह के खूबसूरत बैग मार्केट में हैं। इन्हीं ट्रैंडिंग बैग्स के बारे में हम यहां आपको बता रहे हैं।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Trending Ladies Hand Bag: आपको जितना सामान साथ रखना है उस हिसाब से ट्रैंडी, स्टाइलिश या स्पेशियस बैग्स कौन से हैं, हम बता रहे हैं। ये आपको स्मार्ट दिखाएंगे और आपके ओवरऑल लुक को भी शानदार बनाएंगे। और हां, आपको सबके नाम भी मालूम चलेंगे जो शायद आप न जानती हों।
ऑफिस जाने के लिए लैपटॉप, वाॅटर बाॅटल समेत काफी सामान रखना हो या आउटिंग के लिए थोड़ी सी ज़रूरी चीज़ें, लेडीज़ के लिए तरह-तरह के खूबसूरत बैग मार्केट में हैं। इन्हीं ट्रैंडिंग बैग्स के बारे में हम यहां आपको बता रहे हैं।
टोट बैग (Tote Bag)
टोट बैग लेडीज़ के बीच काफी लोकप्रिय हैं।ये काफी स्पेशियस होते हैं और इनमें लैपटॉप, डायरी, पानी की बाॅटल, चश्मा, कैप और मेकअप पाउच जैसी ज़रूरी चीज़ें आसानी से आ जाती हैं। ऑफिस के अलावा शॉपिंग या एयरपोर्ट फैशन एक्सेसरीज़ में भी टोट बैग की खास जगह है। आजकल स्ट्रक्चर्ड टोट बैग भी काफी ट्रैंडिंग हैं।
होबो बैग (Hobo Bag)
कैजुअल और स्टाइलिश लुक चाहिए तो होबो बैग ले सकती हैं। ये Crescent shape (अर्द्धचंद्राकार ) के होते हैं। इनका मटेरियल थोड़ा सॉफ्ट होता है। होबो बैग आपको मॉडर्न वाइब देते हैं लेकिन इनमें ज़रूरत से ज्यादा सामान मत ठूंसियेगा वरना ये खराब दिखने लगते हैं।
सैचेल बैग (Satchel Bag)
सैचेल बैग एक क्लासिक बैग है जो विंटेज वाइब देता है। इनमें थोड़ा कम समान आता है। इसमें एक छोटा हैंडल और एक लंबा स्ट्रैप दोनों होते हैं। आप चाहे तो हाथ में पकड़ें या फिर कंधे पर लटकाएं। सैचेल बैग आपको प्रोफेशनल दिखाते हैं।
क्रॉसबॉडी या स्लिंग बैग (Crossbody/Sling Bag)
थोड़ी सी ज़रूरी चीज़ें आप क्रॉसबॉडी या स्लिंग बैग में रख कर चैन से घूम सकती हैं। हाथ में कुछ पकड़ने की ज़रूरत नहीं। फोन, वॉलेट, चाबियां, हैंकी, लिपस्टिक जैसी चीज़ें इसमें आ जाती हैं। इसका स्ट्रैप काफी लंबा होता है जिसे आप तिरछा (Crossbody) पहन सकती हैं।
मल्टी-पॉकेट शोल्डर बैग (Multi-Pocket Shoulder Bags)
ये सबसे काॅमन हैं और महिलाओं की पहली पसंद भी। इसमें आपको अपनी ज़रूरत की अलग-अलग चीज़ों के लिए अलग पाॅकेट मिल जाते हैं। जिससे उन्हें ढूंढना आसान होता है।
लेडीज़ लैपटॉप या ब्रीफकेस बैग (Laptop Bag/Briefcase)
ऑफिस गोइंग लेडीज़ की डिमांड को देखते हुए लैपटॉप रखने के लिए ब्रीफकेस अंदाज के बैग चल रहे हैं। इनमें लैपटॉप रखने के लिए अलग से पैडेड सैक्शन होता है।
बैकपैक (Backpack/Laptop Backpack)
काॅलेज या स्कूल गोइंग गर्ल्स के लिए ये सबसे कंफर्टेबल हैं। आजकल 'फैशन बैकपैक्स' काफी ट्रेंड में हैं।
कन्वर्टिबल बैकपैक्स (Convertible Backpacks)
अगर आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करती हैं, तो ये आपके बहुत काम के हैं। इन्हें आप ज़रूरत पड़ने पर कंधे पर बैग की तरह टांग सकती हैं और मीटिंग के समय स्ट्रैप्स अंदर कर इसे हैंडबैग या टोट की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।
